एक्सप्लोरर

MP Local Body Election: शिवराज के गढ़ बुधनी में बीजेपी का क्लीन स्वीप, पार्षद की केवल दो सीटें ही जीत पाई कांग्रेस

MP Local Body Election Results: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी की तीनों नगर परिषद में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. कांग्रेस के केवल दो पार्षद जीते हैं.

MP Local Body Election Results: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दूसरे चरण में हुए मतदान की काउंटिंग हो रही है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गढ़ में कांग्रेस (Congress) का सफाया हो गया है. सीहोर जिले (Sehore District) के बुधनी विधानसभा की रहटी, बुधनी और नसरुल्लागंज नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने परचम फहरा दिया है, जबकि कांग्रेस के हाथ निराशा लगी है. 

कहां-कहां से जीती बीजेपी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र की तीनों नगर परिषद में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी नगर परिषद में कुल मिलाकर 45 वार्ड हैं. इनमें से मात्र 2 वार्ड में ही कांग्रेस को सफलता मिली है, जबकि बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. यह बात अलग है कि कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज हासिल की है. अगर हम नगर परिषद बुधनी की बात करें तो यहां पर बीजेपी को 13 सीट पर जीत मीली है. जबकि दो प्रत्याशी निर्दलीय जीत कर आए हैं. यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई है. 

Jabalpur News: अगर नहीं करवाया यह काम तो जबलपुर के हजारों किसानों को नहीं मिलेगी पीएम-केएसएन की किस्त, प्रशासन ने दी यह सलाह

बीजेपी का जलवा कायम
इसी तरह नगर परिषद नसरुल्लागंज में भी बीजेपी के 12 पार्षद जीत कर आए, जबकि कांग्रेस को एक ही सीट मिल पाई है. इसमें दो पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है. नगर परिषद रहटी में भी बीजेपी के 12 पार्षद जीत कर आए हैं, जबकि निर्दलीय को 2 पर जीत हासिल हुई है. यहां पर कांग्रेस का एक प्रत्याशी नहीं जीत सका. मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुई बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता काफी उत्साहित हैं. जबकि कांग्रेस में निराशा का माहौल है, कांग्रेस नेताओं ने हार को लेकर फिलहाल चुप्पी साध रखी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए बुधनी इलाके को कांग्रेस मुक्त होने पर खुशी जताई है. 

MP Municipal Election Results Live: जहां हुआ दंगा वहां से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के तीन उम्मीदवार जीते, रीवा पर कांग्रेस का कब्जा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget