एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में दिल दहलाने वाली घटना, नशेड़ी बेटे ने पिता को जिंदा जलाया

MP के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक नशेड़ी बेटे ने अपने पिता को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी.

Jabalpur Crime News: जबलपुर की सिहोरा तहसील के दर्शनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक नशेड़ी बेटे ने पहले पिता को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. इस जघन्य वारदात के चलते गांव में मातम छा गया. सिहोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बेटे ने पिता को जिंदा जलाकर की हत्या
इस मामले में थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे सहित ने बताया कि ग्राम दर्शनी निवासी 60 वर्षीय रामजी गोटिया मंगलवार रात अपने घर पर था. रात में करीब 10 बजे रामजी का छोटा बेटा 28 वर्षीय आदेश गोटिया शराब के नशे में घर पहुंचा और माता-पिता के साथ बेवजह गाली-गलौज करने लगा. पिता रामजी ने गाली देने से मना करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया तो बेटा आदेश ने आवेश में अपने पिता रामजी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

इसी बीच आरोपी आदेश ने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया.अंदर से दरवाजा बंद कर उसने पिता को बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गए. इसके बाद आरोपी आदेश ने घर के कपड़े इकट्ठे किए और पिता को उस में लपेटकर कैरोसिन डालकर आग लगा दी.पिता की हत्या करने के बाद आरोपी घर से बाहर निकल गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वारदात के कुछ देर बाद पत्नी घर पहुंची तो उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ है. कमरे में पहुंची तो देखा कि पति की अधजली लाश पड़ी हुई थी. महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी. गांव वालों ने पुलिस को बताया कि रामजी का छोटा बेटा आदेश नशे की हालत में अपने परिजनों से हमेशा झगड़ता रहता था.फिर कुछ देर बाद शांत हो जाता था. बताया जाता है कि मिट्टी तेल से लगी आग में रामजी का शव 75 प्रतिशत से अधिक जल गया था. पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें:

MP Nikay Chunav Result 2022: मध्य प्रदेश में AIMIM ने जीती पार्षद की सात सीटें, दंगा प्रभावित खरगोन में पार्टी के हिंदू उम्मीदवार ने मारी बाजी

MP Nikay Chunav Result 2022: मध्य प्रदेश में धराशायी हुए बीजेपी के दिग्गज, अपने इलाके में नहीं जिता सके मेयर के कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget