एक्सप्लोरर

MP Nagar Nikay Election 2022: नगरीय निकाय चुनाव में मतदान को लेकर भारी उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतार

MP Urban Body Election 2022: मध्य प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

MP Urban Body Election:  मध्य प्रदेश में बुधवार को हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखी जा रही है. युवा वर्ग ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं. आज एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर सरकार निर्वाचित कर रहे है. 

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश में मतदान संपन्न करवाने के लिए 13148 बूथ बनाए गए हैं. यहां पर एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग पार्षदों के साथ-साथ महापौर प्रत्याशियों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. मध्यप्रदेश में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सैकड़ों की संख्या में आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं. जहां पर मतदाताओं को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा आदर्श मतदान केंद्रों को सजाया भी गया है. 

विधानसभा चुनाव 2023 की तस्वीर हो जाएगी साफ

मध्य प्रदेश में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होना है.  विधानसभा चुनाव के 1 वर्ष पूर्व हो रहे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम से आने वाले विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी साफ होने की संभावना है.  हालांकी राजनेता सभी चुनाव का अपना अलग महत्व मानते हैं लेकिन राजनीति के जानकार बताते हैं कि अभी के परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव के रुझानों को स्पष्ट कर देंगे. 

एमपी के 44 जिलों में मतदान

आज मध्य प्रदेश के 44 जिलों में मतदान चल रहा है. 44 जिलों में 133 नगरीय निकाय में लोगों के बीच मतदान को लेकर खासा उत्साह देख खा जा रहा है. इनमें 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल है. पहले चरण के मतदान में महापौर पद के लिए 100 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि 133 नगरी निकाय में 2850 पार्षद पद के लिए निर्वाचन होना था लेकिन मध्यप्रदेश में 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. शेष 2808 पदों पर निर्वाचन जारी है.

यह भी पढ़ें:

MP Municipal Election 2022: मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में पेंशनर्स और उनका परिवार NOTA को देगा वोट? जानें क्या है वजह

Jabalpur News: जबलपुर में मेयर चुनाव में बीजेपी ने डॉक्टर जितेंद्र जामदार पर जताया भरोसा, कांग्रेस के इस उम्मीदवार से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget