एक्सप्लोरर

MP Crime: हत्या या मर्डर? पेड़ पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, जांच में जुटी पुलिस

MP Crime News: मध्य प्रदेश में प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. वहीं गांव वालों के मुताबिक किसी ने दोनों की हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया है.

MP Murder Case: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक-युवती का शव मिला. दोनों के शव पेड़ से लटक रहे थे. शव को देखकर गांव के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पड़री गांव के रहने वाले पवन कोल और रानी कोल शनिवार को मकान के छत की ढलाई में मजदूरी करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे और रविवार (19 नवंबर) की सुबह दोनों का शव रमपुरवा गांव में लोगों को पेड़ पर लटकते हुए मिला.

गांव वालों के मुताबिक युवक- युवती एक दूसरे के साथ प्यार करते थे. लोगों का मानना है कि एक साथ दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते हैं. मृतक युवक के शरीर पर चोट के भी निशान हैं और दोनों के पैर जमीन पर थे. जिससे यह प्रतीत होता है कि आत्महत्या नहीं बल्कि किसी ने हत्या कर दोनों के शव को पेड़ पर लटका दिया है. 

आत्महत्या या मर्डर, गांव वालों ने जताया आशंका

बरगवां थाना प्रभारी आर पी सिंह का कहना है, “शनिवार की रात युवक और युवती घर से मजदूरी करने निकले थे. जिनका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है. दोनों के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा,जांच रिपोर्ट के बाद आत्महत्या या हत्या के बारे में कुछ कहना सही होगा, फिलहाल जांच की जा रही है. वहीं प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं. 

कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि दोनों के रिश्ते से दोनों के घर वाले खुश नहीं थे. इसी वजह से दोनों की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि यह लग सके की दोनों ने आत्महत्या की है. हालांकि ग्रामीण यह नहीं बता पाए कि इस वारदात को लड़के या लड़की के परिवार ने अंजाम दिया. हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या मान कर चल रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: मिधिली तूफान से बदलेगा एमपी के मौसम का मिजाज, जानें- कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान... 'वीडियो गेम' की अजब दास्तान! | Parliament | Seedha Sawal
Kanpur Lamborghini Case: 100 घंटे में गिरफ्तारी..6 घंटे में बेल | Pratima Mishra | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget