एक्सप्लोरर

MP Murder: इलेक्ट्रीशियन ने टीवी ठीक करके नहीं दिया तो मार दी गोली, आरोपी पूर्व आर्मी ऑफिसर ने किया सरेंडर

MP News: एमपी के अंबेडकर की नगरी महू में मामूली सी बात पर आक्रोशित पूर्व आर्मी ऑफिसर ने एक इलेक्ट्रीशियन की जान ले ली. पूर्व आर्मी ऑफिसर ने गुस्से में आकर इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या कर दी.

MP Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में स्थित अंबेडकर की नगरी महू में सोमवार को मामूली सी बात पर आक्रोशित पूर्व आर्मी ऑफिसर ने एक इलेक्ट्रीशियन की जान ले ली. पूर्व आर्मी ऑफिसर को इस बात पर गुस्सा आ गया कि जब भी वो अपनी टीवी लेने जाते थे तो इलेक्ट्रॉनिक का जानकार मृतक हमेशा उन्हें आश्वासन देता रहता था. आज 12 सितंबर सोमवार को जब बात नहीं बनी तो पूर्व आर्मी ऑफिसर ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद एक्स. आर्मी ने अपनी लायसेंसी बंदूक सहित खुद को सरेंडर भी कर दिया.

बार-बार चरक्कर काटने पर भी नहीं दी टीवी

घटना महू थाना क्षेत्र के श्यामविला चौराहे की है जहां दिनदहाड़े एक रिटायर्ड आर्मी आफिसर ने लायसेंसी बंदूक से दुकानदार की हत्या को अंजाम दिया. गोकुलगंज में रहने वाले नीलेश अग्रवाल टीवी और घरेलू आयटम सुधारने का काम करते थे. उनकी दुकान पर एक्स आर्मी ऑफिसर जयदीप सिंह परिहार ने अपनी टीवी सुधारने के लिए दी थी. बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब जयदीप सिंह परिहार को टीवी सुधार कर नही दी गई तो आक्रोशित रिटायर्ड आर्मी आफिसर ने अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली चला दी. इसके बाद नीलेश अग्रवाल की मौत हो गई. टीवी नहीं सुधारने की बात से खफा हुए आर्मी मेन ने अपनी लायसेंसी बंदूक सहित खुद को महू पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.

गोली मारकर मौत के घाट के उतारने वाली इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं अचानक चली गोलियों से क्षेत्र में भगदड़ मच गई. 2 महीने पहले रिटायर आर्मी अफसर जयदीप सिंह परिहार ने अपना टीवी सुधारने के लिए दिया था लेकिन आए दिन निलेश अग्रवाल द्वारा टीवी सुधारने की बात पर कुछ ना कुछ बहाना करके झूठ बोले जा रहा था. ऐसे में आक्रोश में आकर रिटायर्ड सैन्य अफसर जयदीप सिंह परिहार ने अपनी लायसेंसी बंदूक से दुकानदार नीलेश अग्रवाल पर गोली चला दी. इसके बाद दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी रिटायर्ड अफसर जयदीप सिंह परिहार ने महू पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया.

एडिशनल एसपी के सामने समर्पण किया

घटना को लेकर एसपी ग्रामीण महू भगवत सिंह विरदे ने बताया कि 2 माह से नीलेश नामक व्यापारी एक्स आर्मी मेन को टीवी सुधार कर नहीं दे रहा था. इस बात को लेकर दोनों की बहस हुई और जयदीप सिंह ने अपने लायसेंसी हथियार से गोली चलाई. इसमें दो गोली व्यापारी को लगी है जिसके बाद मृतक को इलाज के लिए मेवाड़ हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां पता चला है कि उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस की कस्टडी में है और उस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं आरोपी ने एडिशनल एसपी के समक्ष पहुंचकर समर्पण किया.

Swaroopanand Saraswati: राजकीय सम्मान के साथ स्वामी स्वरूपानंद को दी गई भू-समाधि, CM शिवराज ने भी किए अंतिम दर्शन

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले में लंपी वायरस का फैलना शुरू, गर्भवती गाय की मौत से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget