एक्सप्लोरर

इंदौर में 48 घंटे में होगी मानसून की दस्तक, 40 मिनट में गिरा आधा इंच पानी, गर्मी-उमस से मिली राहत

MP Monsoon 2024: इंदौर में अगले 48 घंटों में मानसून की एंट्री होने वाली है. उससे पहले इंदौर में शनिवार को आधा इंच बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली.

Indore Weather Forecast Today: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को सुबह से रात तक रुक रुककर बारिश होती रही. 12 घंटे में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई. जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली. शहर में दो दिन से प्री-मानसून की गतिविधियां चल रही है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मानसून आ चुका है बुरहानपुर के रास्ते इंदौर में मानसून की एंट्री कुछ घंटों बाद होने वाली है.

कुछ घंटों में होगी इंदौर में मानसून की एंट्री
मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर में अगले 48 घंटे के अंदर मानसून आ जाएगा. इस दौरान 2 इंच तक बारिश होने की संभावना है. बता दें कि शनिवार रात से बारिश शुरू हो गई थी जो रविवार को भी रुक-रुक कर होती रही. बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखी गई. इंदौर का तापमान करीब 5 डिग्री तक कम हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में अभी और गिरावट होगी और बारिश होने के बाद रात का तापमान भी गिरेगा.

प्रशासन ने शुरू की तैयारी
इंदौर में साउथ वेस्ट की ओर से मानसून की एंट्री हो रही है और अफगानिस्तान के पास से निम्न दावों का क्षेत्र भी बना हुआ है. जिसकी वजह से हवाएं नमी लेकर इधर आ रही हैं. जिससे इंदौर और आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी. इधर प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी हैं और कंट्रोल रूम पर भी अलर्ट दे दिया है.

जल जमाव की स्थिति में नगर निगम का रिस्क दल और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी. यदि कहीं ज्यादा जलजमाव होता है तो वहां पर राहत बचाव कार्य किया जाएगा.

अभी 2 इंच ही हुई है बारिश
मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है. लेकिन माना जा रहा है जून में बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा. इंदौर में अभी 2 इंच बारिश हो चुकी है. जबकि जून में 6 इंच बारिश होती है. जून महीना खत्म होने में अभी एक सप्ताह बाकि है ऐसे में माना जा रहा है कि सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहा तो बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: MPPSC परीक्षा के पेपर लीक का दावा निकला अफवाह, आज 2 शिफ्ट में होगा एग्जाम, जानें पूरी डिटेल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget