एक्सप्लोरर

MPPSC परीक्षा के पेपर लीक का दावा निकला अफवाह, आज 2 शिफ्ट में होगा एग्जाम, जानें पूरी डिटेल

MPPSC Exam 2024: मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है. दो शिफ्टों में आज परीक्षा होने जा रही है. इससे पहले प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया गया था जो गलत साबित हुआ.

MP News: मध्य प्रदेश में शनिवार को एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर एमपीपीएससी का 23 जून को होने वाला सामान्य अध्ययन का एक पेपर 2500 रुपए में बेचा जा रहा है. दावा किया गया कि यह प्रश्न पत्र रविवार को होने वाली राज्य सेवा परीक्षा-2024 का है. इस बीच मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस खबर को अफवाह बताया और कहा कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का पूर्वनिर्धारित 23 जून रविवार को ही होगी, लोग अफवाहों से दूर रहें.  

आज आयोजित की जाएगी MPPSC की परीक्षा
पेपर लीक मामले में एमपीपीएससी ने एक स्पष्टीकरण भी जारी किया, जिसमें लिखा गया है कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य प्रचार माध्यमों के माध्यम से निराधार भ्रामक समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं. उक्त परीक्षा की गोपनीयता और शुद्धता के बारे में भ्रामक समाचारों का संज्ञान न लें और न ही उन्हें प्रसारित करें.  MPPSC की ओर से कहा गया कि "उक्त परीक्षा निर्धारित तिथि को निर्धारित समय पर सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी.

इंदौरा में 33 और भोपाल में 16,600 अभियर्थी देंगे परीक्षा
एमपीपीएससी रविवार को राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन दो सत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 02:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक, राज्य के सभी 55 जिलों में करने जा रहा है. लगभग 2 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जिसमें इंदौर में लगभग 33,000 और भोपाल में लगभग 16,600 उम्मीदवार शामिल हैं.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एमपीपीएससी के सचिव प्रबल सिपाहा की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि दोनों परीक्षाएं 23 जून को ही होगी. MPPSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया या अन्य किसी प्रचार माध्यमों के जरिए भाम्रक जानकारी, अफवाहें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साइबर पुलिस की इंदौर यूनिट के द्वारा अपराध निरोधक शाखा की मदद से संबंधित टेलीग्राम अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: सिवनी गो हत्या मामले में मोहन सरकार का एक्शन, दो आरोपियों पर लगा NSA, जांच कमेटी गठित

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget