एक्सप्लोरर

एमपी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, गुना में ढहा पुल, केंदीय मंत्री सिंधिया ने लिया जायजा

MP Monsoon: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, शिवपुरी में सेना को बुलाना पड़ा है. गुना में पुल ढह गया और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

मध्य प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है जबकि शिवपुरी जिले में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राहत और बचाव के लिए सेना बुलानी पड़ी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में गांव और घरों में पानी भर जाने जैसी परिस्थितियों के चलते अब तक 2,900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

गुना जिले में पुल ढह गया

गुना जिले में भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जहां एक पुल ढह गया. अधिकारियों ने बताया कि गुना के कई गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे में 8 से 9 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होमगार्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और बारिश से बुरी तरह प्रभावित जिलों के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा है कि जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है और जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में जिला एवं पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन दल सब मिलजुल कर पूरी सजगता और सतर्कता से कार्य करें, राहत एवं बचाव दल पूरी तैयारी से रहें और जरूरतमंदों तक तत्काल सभी प्रकार की मदद पहुंचाई जाए.

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारी वर्षा के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में गांव और घरों में पानी भर जाने जैसी परिस्थितियों के कारण अब तक 2900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भारी बारिश होने की सूचना और लोगों के बाढ़ के पानी में फंसे होने की जानकारी मिली है, वहां पूरी क्षमता से बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा नियंत्रण कक्ष से जिलों में जारी राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया और आपदा बचाव दल में तैनात अधिकारियों से बात की.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित निकालकर उनका जीवन बचाने में मदद करने वाले लोगों की सूची तैयार कर लें.

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे साहसी, परोपकारी और मददगार लोगों को आगामी 15 अगस्त और अन्य अवसरों पर भी सम्मानित करेगी और इन्हें पुरस्कार भी दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी जिलों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी और बचाव व राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

शिवपुरी के कई गांव जलमग्न

लगातार बारिश और उफनते नदी-नालों के कारण शिवपुरी के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं और हालात इतने खराब हो गए कि जिला प्रशासन को मदद के लिए मंगलवार रात झांसी से सेना बुलानी पड़ी.

एक अधिकारी ने बताया कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि 100 से अधिक लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं.

उन्होंने बताया कि सबसे चिंताजनक स्थिति पचावली गांव की है, जहां करीब 30 स्कूली बच्चे पिछले 24 घंटे से फंसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं.

कोलारस के एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए सेना की मदद ले रहे हैं और उसकी टीम फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल रही है तथा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और जरूरी राहत सामग्री भी पहुंचा रही है.

राहत और बचाव अभियान की कमान संभाल रहे सेना के मेजर शिवम गांगुली ने बताया कि उनकी दो टीम अलग-अलग इलाकों में राहत कार्य में लगी हुई है जबकि एक चिकित्सकीय टीम भी तैनात है.

गुना जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड बमोरी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण आठ गांवों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया की बमोरी के कलोरा बांध के क्षतिग्रस्त होने से सिंगापुर, तुमड़ा, कुड़का, बंधा, उम्रधा व बनियानी गांव के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया हालात का जायजा

इस बीच, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार देर रात गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के जिला अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया और बारिश से पैदा हुए हालात का जायजा लिया.

बैठक के दौरान सिंधिया ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, भोजन, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं और आवश्यकता होने पर नाव, हेलीकॉप्टर एवं अन्य संसाधनों का तुरंत उपयोग किया जाए.

सिंधिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई या देरी स्वीकार नहीं होगी.’’

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को समन्वय पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए ताकि कोई भी परिवार राहत से वंचित न रह जाए. सिंधिया ने बताया कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के निरंतर संपर्क में हैं और साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी स्थितियों की नियमित जानकारी साझा की जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं.’’ इन जिलों के अलावा डिंडोरी, विदिशा, जबलपुर, नर्मदापुरम, अलिराजपुर, राजगढ़, बैतूल, आगर-मालवा, नीमच, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, खरगोन, धार, इन्दौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget