एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: एमपी के मानसून सत्र में विपक्ष का बड़ा हंगामा, विधायकों ने छोड़ी कुर्सी, जमीन पर बैठे

MP Assembly Session: एमपी विधानसभा सत्र में 3.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया, जो पिछले बजट से 16% अधिक है. इसमें शिक्षा के लिए 22,600 करोड़ और स्वास्थ्य के लिए 21,144 करोड़ का प्रावधान है.

MP Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण संपन्न किया. इधर सत्र की शुरुआत होते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया था. शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री को बजट भाषण पढ़ना पड़ा.

इस बार बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का है, जो पिछले बजट से 16 प्रतिशत अधिक है. बजट भाषण के बीच ही विपक्षी विधायक मंत्री विश्वास सारंग को बर्खात करने की मांग कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि कल मंत्री विश्वास सारंग ने गलत जानकारी दी है, इसलिए उन पर कार्रवाई होने चाहिए.

विपक्षी विधायकों ने छोड़ी कुर्सी
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज बजट प्रस्तुत किया गया. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे, शोर शराबे के बीच ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट भाषण पढ़ रहे हैं. इधर मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कुर्सी से उतरकर नीचे बैठ गए थे. थोड़ी देर बार कांग्रेसी विधायक विधानसभा परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए. 

बजट में यह खास
- स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही खेल और संगीत के 11 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
- पुलिस महकमे में 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी. 
- इस साल 22 और आईटीआई खोले जाएंगे, अभी 268 सरकारी आईटीआई हैं.
- इस साल मंदसौर, नीमच और सिवनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे.
- राम पथ गमन के स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास करेंगे. श्री कृष्ण पाथेय योजना पर भी काम होगा. 
- 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ का प्रावधान. 
- पीएम ई-बस योजना के तहत छह शहरों में 552 ई बसें चलाई जाएंगी. ये ई-बसें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन व सागर में चलेंगी. 

बजट में किसे क्या मिला?
मोहन सरकार के इस बजट शिक्षा के लिए 22 हजार 600 करोड़ रुपये का बजट है. जबकि स्वास्थ्य के लिए 21 हजार 144 करोड़ रुपये. खेल के लिए 586 करोड़, तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ रुपये, वन और पर्यावरण के लिए 4 हजार 725 करोड़, दुग्ध उत्पादक योजना के लिए 150 करोड़, गौशाला के लिए 250 करोड़ रुपये और संस्कृति विभाग के 10181 करोड़ रुपये हैं. 

वित्त मंत्री बजट भाषण में यह भी पढ़ा
- मध्य प्रदेश में 11 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ, जो कि एक कीर्तिमान है.
- प्रसिद्ध पर्यटन स्थशलों तक हवाई सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने हेतु पीएम श्री हेली एवं वायु पर्यटन सेवा प्रारंभ.
- विमानन अधोसंरचना को भी विस्तारित किया जाएगा.
- पर्यटक सुविधाओं हेतु रूपये 666 करोड़ का बजट प्रावधान प्रस्तावित है, जो वर्ष 2023-24 से रुपये 100 करोड़ अधिक है.
- जेलों के लिये सुधारात्मक सेवायें एवं बन्दीगृह अधिनियम, 2024 लागू होगा.
- वर्ष 2024-25 के बजट में संबल योजना अंतर्गत रूपये 600 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है.
- राज्य, जिला, तहसील स्तर पर प्रतिदिन प्रकरणों की मॉनिटरिंग हेतु राजस्व महाअभियान डैशबोर्ड. 
- डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण परियोजना के अंतर्गत ग्राम में उपलब्ध, स्थानीय युवा के माध्यम से नवीन तकनीक जियो फेंस का उपयोग कर प्रत्येक खसरे की फसल गिरदावरी कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें: MP Budget 2024: 57 लाख लोगों को मिलेगा पेंशन और इन योजनाओं का लाभ, मोहन सरकार के बजट में ये है खास!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget