एक्सप्लोरर

मोहन यादव कैबिनेट बैठक से नदारद रहे कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री विजय शाह, क्या हैं संकेत?

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने पिछले दिनों कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कुरैशी को आतंकियों की बहन बता दिया था. इसको लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग उठ रही है.

Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह पर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच मोहन यादव कैबिनेट की बैठक मंगलवार को इंदौर के राजवाड़ा में बुलाई गई. इंदौर होलकर साम्राज्य की राजधानी रहा है, देवी अहिल्याबाई के 300 वी जन्म जयंती मनाने के लिए कैबिनेट की बैठक इंदौर में बुलाई गई. 

दिलचस्प है कि इस बैठक से मंत्री विजय शाह नदारद रहे, लेकिन वो मोहन कैबिनेट का हिस्सा वह अभी तक बने हुए हैं. इसी के साथ अब यह सवाल भी उठने लगे हैं कि मंत्री के अपने पद पर बने रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है?

एसआईटी का गठन

विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह पर अभी तक सरकारी संगठन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है . सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच टीम गठित कर मामले की जांच के दिए थे आदेश : 

सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री पर FIR दर्ज करने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे, जहां सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर के तीन आईपीएस अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित करने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह के मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्य SIT गठित की गई है. विशेष जांच टीम में 3 वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं- 

1. पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा
2. उप महानिरीक्षक (DIG) कल्याण चक्रवर्ती
3. पुलिस अधीक्षक (SP) वाहिनी सिंह 

विजय शाह पर बोलने से बचते नजर आए मंत्री

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विशेष जांच दल बनाकर पूरे मामले की जांच करने के आदेश के बाद भी मंत्री के पद पर बने रहने को लेकर सवाल पूछे जाने पर मोहन यादव सरकार के मंत्री बचते हुए नजर आए. मंत्री विजय शाह पर सवाल पूछने पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मामला अभी न्यायालय की संज्ञान में है इसलिए में इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा .

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा मुख्यमंत्री इस बारे में अपना वक्तव्य दे चुके हैं, अदालत का जो भी फैसला होगा मंजूर होगा, सुप्रीम कोर्ट जो कहेगी आदेश का पालन होगा . मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए हमारे प्रवक्ता हैं. मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा जो मामला कोर्ट में होता है उसमें बयान नहीं देते, आगे पूछिए 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, ''मुझे बहुत जानकारी नहीं है लेकिन,  शायद एक SIT का गठन हुआ है, एसआईटी जांच करके अपनी रिपोर्ट दे देगी. क्या कार्रवाई होगी इस बारे में पार्टी के अध्यक्ष बताएंगे.''

वहीं घटना की चश्मदीद गवाह और मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के समय कार्यक्रम में मौजूद रही विधायक उषा ठाकुर ने कहा, ''उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंत्री का बयान सुना ही नहीं.'' हालांकि वह वीडियो में ताली बजती नजर आ रही थी .

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget