एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 27 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी बसव राजू भी मारा गया, एक जवान शहीद

Narayanapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुबह से जारी एनकाउंटर में जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया. इस दौरान एक जवान शहीद हो गया.

Narayanapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार (21 मई) को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी बसव राजू समेत 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया. एनकाउंटर के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक घायल है.

बसव राजू को नंबल्ला केशव राव, कृष्णा, विनय, गंगन्ना, बसवराज, प्रकाश, गगन्ना, विजय, केशव, बीआर, उमेश, राजू, दारापु नरसिम्हा रेड्डी और नरसिम्हा के नाम से भी जाना जाता था. वो जियान्नापेट, कोटाबोम्माली, श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश राज्य) का रहने वाला था. वो सीपीआई माओवादी में 2018 से महासचिव था. साथ ही वो सेंट्रल कमेटी का सदस्य था.

बसवराज NIA के भी दो मामलों में वांटेड था. बसवराज के खिलाफ NIA 2012 और 2019 में दो FIR दर्ज की थी. 2019 वाली घटना में 5 सुरक्षाकर्मियों को आईडी ब्लास्ट के जरिए मारने का आरोप था.

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.  नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के माड़ डिवीजन में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया. 

छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''एक हमारा जवान घायल हुआ है, वह खतरे से बाहर है. जवानों ने करिश्मा कर दिखाया है. 26 से ज्यादा नक्सली मारे गये है. अंतिम सर्च ऑपरेशन चल रहा है.''

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''बड़े नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है. नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर का इलाका है, वहां पर डीआरजी के जवानों ने साहस दिखाया है. ये बहुत बड़ी सफलता है. डेड बॉडी और हथियारों के बारे में जल्द बताया जाएगा.''

नक्सली हथियार छोड़ें- मंत्री

उन्होंने कहा, ''नक्सलियों से कहना है कि केंद्र और राज्य की सरकार एक गोली नहीं चलाना चाहती है. अमित शाह ने बस्तर प्रवास के दौरान कहा कि मैं नक्सलियों से निवेदन करता हूं कि मुख्य धारा में लौटें और चर्चा करें. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी यही अपील की है. हथियार से कोई फल नहीं होता है. उन्हें मुख्यधारा में जुड़कर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए.''

कर्रेगुट्टालू में 31 नक्सली ढेर

केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने के लिए डेडलाइन तय किया है. इसी के मद्देनजर नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हाल ही में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टालू के पहाड़ियों पर 21 दिनों तक नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था. 

14 मई तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन से माओवादी संगठन को काफी नुकसान पहुंचा. अलग-अलग मुठभेड़ों में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया.

साथ ही नक्सलियों के 150 से ज्यादा बंकरों को ध्वस्त किया गया. इसके अलावा देसी हथियार बनाने की फैक्ट्री को भी ध्वस्त किया गया. यहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget