एक्सप्लोरर

Sehore News: सीहोर में अचानक बढ़ा प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी का दौरा, 15 दिनों में दो बार पहुंचे सीएम के गढ़

सीहोर में एक महीने में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रभुराम चौधरी शामिल हुए. प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी की अचानक बढ़ी पूछपरख से जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है.

Madhya Pradesh News: राजनीति में कब किसकी पूछपरख बढ़ जाए ये कहां नहीं जा सकता. जैसे कि इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में देखने को मिल रहा है. लोकल चुनाव नगरीय निकाय जिला पंचायत जनपद पंचायत के चुनाव में दरकिनार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थक प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी (Prabhuram Choudhary) की जिले में अचानक पूछपरख बढ़ गई है.

अलग-अलग दो कार्क्रमों में शामिल
दरअसल 15 दिनों में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रभुराम चौधरी शामिल हुए. प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी की अचानक बढ़ी पूछपरख से जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है. गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक प्रभुराम चौधरी को जिले के पालक मंत्री की कमान सौंपी गई है. इससे पहले के प्रभारी मंत्रियों के साथ देखने में आया था कि जिले के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति देखने को मिलती थी. प्रभुराम चौधरी के साथ ऐसा नहीं रहा. जिले में उनकी एंट्री कभी कभार ही देखने को मिलती है. वहीं इन दिनों अचानक ही उनकी पूछपरख बढ़ी हुई नजर आ रही है. 15 दिनों में दो बार पहले बुधनी तो अब सीहोर विधानसभा के समारोह में जिले के पालक मंत्री प्रभुराम चौधरी शामिल हुए.

शपथ समारोह में नहीं आए नजर
बीते दो महीने पहले जिले में निकाय, जनपद सहित जिला पंचायत के चुनाव संपन्न हुए. इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को गजब की सफलता मिली. कोठरी नगर पंचायत को छोड़कर बाकी सभी निकाय व जनपद व जिला पंचायत में बीजेपी काबिज हुई. इन संस्थाओं में बकायादा शपथ समारोह आयोजित हुए. सभी समारोह से जिले के पालक मंत्री प्रभुराम चौधरी अनुपस्थित रहे. इतना ही नहीं इन संस्थाओं में लगाए गए बैनर पोस्टरों से भी प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी के फोटो नदारद दिखे. मंत्री की यह अनदेखी जिले की राजनीति में चर्चाओं का केन्द्र बनी रही थी.

पहले बुधनी तो अब सीहोर में शामिल
जिले के पालक मंत्री प्रभुराम चौधरी एक पखवाड़े में जिले के दो अलग-अलग आयोजनों में शामिल हुए. बुधनी में एक पखवाड़े पूर्व आयोजित रोजगार मेले में सीएम सहित प्रभारी मंत्री पहुंचे. जबकि चार दिन पहले सीहोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भूमिपूजन समारोह जिले के प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी की मौजूदगी में आयोजित किया गया. सीएम के गढ में प्रभारी मंत्री प्रभूराम चौधरी के अचानक बढ़े दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़े-

Jabalpur: बिशप पीसी सिंह ने अवैध कमाई से खरीदी थीं लग्जरी कारें, EOW ने पांच कारों को किया जब्त

Mahakal Lok Inauguration: महाकाल लोक के उद्घाटन पर पूरे राज्य में आयोजन की तैयारी, नर्मदा के घाटों पर विशेष आरती और दीपदान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं MP के विकास को गति: CM मोहन यादव
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं MP के विकास को गति: CM मोहन यादव

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget