एक्सप्लोरर

Jabalpur: बिशप पीसी सिंह ने अवैध कमाई से खरीदी थीं लग्जरी कारें, EOW ने पांच कारों को किया जब्त

Jabalpur Church Scam: ईओडब्ल्यू की टीम ने बिशप पीसी सिंह के बंगले में कुछ दिनों पहले छापा मार कार्रवाई की थी. इस दौरान यहां से 1 करोड़ 60 लाख रुपये नकद और 2 किलो सोना सहित लग्जरी कारें भी मिली थीं.

Jabalpur Church Scam Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में चर्च की जमीनों के फर्जीवाड़े और मिशनरी स्कूलों के फंड के गलत इस्तेमाल के आरोप में निलंबित बिशप पीसी सिंह (PC Singh) के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एक और बड़ी करवाई की है. उनकी पांच लग्जरी कारों को जब्त कर लिया गया है. पीसी सिंह अपने घर पर लक्जरी कारों का पूरा फ्लीट रखता था. इससे पहले ईओडब्ल्यू के शिकंजे में फंसे पीसी सिंह के खिलाफ चर्च की जमीनें बेचकर करोड़ों की अवैध कमाई करने के सबूत मिले हैं. साथ ही निलंबित बिशप पीसी सिंह ने मिशनरी स्कूलों की राशि को अन्य संस्थाओं में ट्रांसफर कर उस रकम से महंगी कारें खरीद ली थीं.

शुक्रवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने 5 ऐसी कारें जब्त की हैं, जिनकी कीमतें करोड़ों में हैं. इन्हें देखकर ईओडब्ल्यू के अधिकारी भी हैरान हैं. अधिकारियों का मानना है कि बिशप ने पद का दुरुपयोग करने के साथ बड़ी राशि अपने ऐशो आराम की चीजों पर खर्च किया. उसके खिलाफ ईओडब्ल्यू के साथ ईडी की ओर से भी पड़ताल की जा रही है. गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने नेपियर टाउन स्थित बिशप पीसी सिंह के बंगले में कुछ दिनों पहले छापा मार कार्रवाई की थी. इस दौरान यहां से 1 करोड़ 60 लाख रुपये नकद और 2 किलो सोना सहित लग्जरी कारें भी मिली थीं. इसके बाद ईओडब्ल्यू की तरफ से पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह जेल में है. अभी भी उसके काले-कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jabalpur News: भारतीय सेना की डेयरडेविल्स टीम ने एक घंटे तक दिखाए हैरतअंगेज कारनामे, लोगों ने कहा- जज्बे को है सलाम

पत्नी और बेटे के नाम खरीदी प्रॉपर्टी
इस बीच ईओडब्ल्यू को यह जानकारी भी मिली है कि बिशप पीसी सिंह ने अपने और पत्नी के साथ-साथ बेटे के नाम पर भी करोड़ों की प्रापर्टी खरीदी है. अलग-अलग स्थानों पर खरीदी गई इन प्रॉपर्टीज में बिशप की ओर से कहां से लाई गई राशि का उपयोग किया गया है, अब इओब्ल्यू की तरफ से उसका भी पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं. आरोपी पीसी सिंह की ओर से स्कूलों की राशि को दूसरे संस्थाओं में पहले तो ट्रांसफर कर दिया जाता था और इसके बाद उस राशि से पांच महंगी कारें भी खरीदी थीं, जिन्हें जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की दोपहर जब्त किया गया है. इन कारों की चमक को देखकर ऐसा लगता है कि शायद ये सभी वाहन कुछ दिनों पहले ही खरीदे गए हैं. बिशप की ओर से ये कारें को अपने उपयोग के अलावा कुछ खास मित्रों को भेंट करने के इरादे से भी खरीदी गई थीं.

ईओडब्ल्यू की ओर से जब्त की गईं लग्जरी कारें
1. लैंड रोवर डिस्कवरी
2. टोयोटा इनोवा
3. फोर्ड एंडेवर
4. फोर्स ट्रैवलर
5. महिंद्रा टीयूवी

ये भी पढ़ें- Indore News: 400 करोड़ की लागत से बन रहा थ्री स्टॉर हॉस्पिटल, मरीजों को मिलेगी यह खास सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget