एक्सप्लोरर

एमपी में कैबिनेट मंत्री जिले में प्रभारी मंत्री बन फहराएंगे तिरंगा? इन नामों की लग रही हैं अटकलें

MP News: 78वें स्वतंत्रता दिवस में महज 3 दिन से भी कम समय बाकी है. हालांकि अभी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अभी तक कई जिलों के प्रभार की जिम्मेदारी मंत्रियों को नहीं सौंपी है.

MP News Today: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को 8 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश में मंत्रियों को जिले का प्रभार नहीं मिल पाया है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस के पहले मंत्रियों को उनके जिलों के प्रभार दे दिए जाएंगे, जिससे वह अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर ध्वजारोहण करें.

एमपी के 55 जिलों पर 33 मंत्री
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार में 33 कैबिनेट मंत्री हैं जबकि मध्य प्रदेश में 55 जिले हैं. ऐसे में कई स्थानों पर 15 अगस्त को जिलाधीश के जरिये ध्वजारोहण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों यह संकेत दिया था कि मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभाव सौंप जाएगा. 

जल्द मिल सकता है मंत्रियों को प्रभार
यह भी कहा गया था कि स्वतंत्रता दिवस के पहले जिलों का बंटवारा हो जाएगा. इसी उम्मीद के साथ यह कयास लगाया जा रहा हैं कि एक-दो दिनों में कैबिनेट मंत्रियों को उनके जिलों की जिम्मेदारी मिल सकती है. 

भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के मुताबिक, जिले का प्रभार बांटना मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है, ऐसे में वह जब भी उचित समझेंगे मंत्रियों को प्रभार दे दिया जाएगा.

क्यों दिया जाता है जिलों का प्रभार?
मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व में भी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया जाता रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद जनप्रतिनिधियों के जरिये उस जिले के संपूर्ण विकास को लेकर हमेशा नजर रखी जाती है. 

इसके अलावा किसी भी परिस्थिति में वह सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने जिले में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेते हैं. सरकार की योजना प्रभारी मंत्रियों के जरिये त्वरित निर्णय लेकर जनता तक पहुंचाई जाती है. 

प्रभारी मंत्री को जिले का मुख्यमंत्री माना जाता है. इस प्रकार से विकास कार्यों और अन्य कई परिस्थितियों में प्रभारी मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और पार्टियों की जनता में पैठ और विश्वास बनी रहती है.

संभागीय मुख्यालय पर किसे मिलेगा प्रभार
मध्य प्रदेश के संभागीय मुख्यालय पर ऐसे सीनियर विधायक और मंत्रियों को प्रभार मिलेगा जो पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं. 

अगर मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात की जाए तो उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों का प्रभार सीनियर मंत्री को मिलेगा. यह भी संभावना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद भी किसी जिले का प्रभार ले सकते हैं.

इन मंत्रियों पर सबकी नजर
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, राव उदय प्रताप सिंह, राकेश सिंह पर सबकी नजर रहेगी. इन सभी मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिले के प्रभार मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भोपाल शराब कारोबारी के दफ्तर में मुनीम ने ही कराई थी लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget