एक्सप्लोरर

MP News: 'हेलो, मैं जेपी नड्डा के ऑफिस से बोल रहा हूं...', मंत्री बनाने के लिए BJP विधायक से मांगे लाखों रुपये

Betul News: आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के पास एक युवक ने जेपी नड्डा के ऑफिस का कर्मचारी बनकर कॉल किया और सवा लाख रुपये मांगे. युवक ने विधायक को मंत्री बनाने के एवज में पैसों की मांग की थी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को एक फेक कॉल आया, जिसमें उनसे लाखों रुपये की डिमांड की गई. फोन पर बात करने वाले ने शख्स ने जेपी नड्डा के ऑफिस से बात करना बताया. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी. 

शख्स ने फोन पर कहा "हेलो, मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय से बोल रहा हूं. मध्य प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होने वाला है. आपको मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के लिए तैयार रहना है. मेरे अगले फोन का इंतजार करो." 

योगेश पंडाग्रे ने पहले तो फोन को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब लगातार फोन आते रहे और सामने वाला उनसे आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम के लिए सवा लाख रुपये मांगने लगा, तो उन्होंने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय पर संपर्क किया. इसके बाद उन्होंने बैतूल जिले के गंज थाने में जाकर पूरी घटना की जानकारी दी. 

वहीं पुलिस ने जब साइबर सेल की मदद से मोबाइल का नंबर ट्रेस किया, तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के कानपुर से उन्हें फोन किया जा रहा है. पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर कानपुर में छापामार कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम नीरज कुमार राठौर है और वह जालौन का रहने वाला है. 

आरोपी ने विधायक को भेजा बारकोड
बैतूल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे से आरोपी नीरज कुमार ने कई बार फोन पर बात की. उसने रुपये हासिल करने के लिए विधायक को बारकोड तक भेज दिया था. आरोपी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है और बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें मंत्री बनना चाहता है. जब विधायक ने दिल्ली स्थित कार्यालय से जानकारी ली, तो वहां से उन्हें पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश मिले. 

पुलिस के मुताबिक नीरज कुमार ने खुद को असली साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उसने विधायक को फोन कर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बनकर भी बात की, लेकिन विधायक इस फर्जी फोन कॉल को पहली नजर में ही भांप गए थे.

ये भी पढ़ें- Transfer Policy 2024: क्या मध्य प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है नई ट्रांसफर नीति? जानें वायरल पत्र की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget