एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Elections: एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें और बढ़ीं, अब इस मामले में दर्ज हुआ केस

Lok Sabha Elections: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रत्याशी देवासी जरारिया के निर्वाचन अभिकर्ता अशोक कुमार गुप्ता की ओर से दिए गए आवेदन पर जीतू पटवारी पर उमरी थाना में केस दर्ज किया गया है.

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. जहां पूर्व मंत्री इमरती देवी के बारे में दिए गए बयान से मचा हुआ बवाल अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि भिंड की उमरी थाना पुलिस में एक और मामला दर्ज हुआ है. बहुजन समाज पार्टी की ओर से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है.

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रत्याशी देवासी जरारिया के निर्वाचन अभिकर्ता अशोक कुमार गुप्ता की ओर से दिए गए आवेदन पर उमरी थाना पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

जीतू पटवारी पर एक और केस दर्ज

आपको बता दें कि एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 23 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के पक्ष में सभा करने के लिए उमरी पहुंचे हुए थे, जहां पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी देवासी जरारिया पर जुबानी हमला बोलते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. साथ ही देवासी जारारिया पर बीजेपी एजेंट होने का आरोप लगाया था. इसके बाद इस शिकायत पर शनिवार (4 मई) को उमरी थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 1860 के लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951, 1989 आदर्श आचार संहिता अधिनियम की धारा 188 के तहत आज देर शाम मामला दर्ज कर लिया है.

इमरती देवी के खिलाफ भी की थी टिप्पणी

इससे पहले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बीजेपी की इमरती देवी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद उनकेके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इमरती देवी ने कहा था कि वो SC समाज की महिला हैं और राजनीति में कई साल बिताए हैं. कई बार मंत्री भी रही. कांग्रेस एक एससी समाज की महिला के साथ कैसे गलत व्यवहार कर सकती है. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से निवेदन करते हुए उनसे इस्तीफा लेने की भी मांग की थी.

भिंड से प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

'कांग्रेस औरंगजेब के जजिया कर को जबरन...', MP में बोले CM योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget