एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election: एमपी में मतगणना की तैयारियां तेज, इन 4 सीटों के परिणाम पर टिकीं सबकी निगाहें

Lok Sabha Chunav Result: मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन ने बताया मतगणना को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में है. आयोग ने 116 प्रेक्षक नियुक्त किए हैं, जो मतगणना पर नजर रखेंगे.

MP Lok Sabha Elections Result 2024: बीते दो महीने से जारी लोकसभा चुनाव का रण दो दिन बाद मतगणना के साथ पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा. चार जून को देश भर के साथ मध्य प्रदेश की भी 29 लोकसभा सीटों की मतगणना होनी है. चार जून को दोपहर 12 से 01 बजे तक स्थिति स्पष्ट होने लगेगी, जबकि शाम 6 बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश के 29 सांसद कौन होंगे. इधर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों सहित आम मतदाताओं को प्रदेश की राजगढ़, विदिशा, गुना और छिंदवाड़ा सीट के परिणामों को लेकर खासी उत्सुकता है.

बता दें मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें भोपाल, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना-शिवपुरी, इंदौर, छिंदवाड़ा, मंदसौर, होशंगाबाद, खजुराहो, सतना, रीवा, दमोह, टीकमगढ़, सागर, बैतूल, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, देवास, राजगढ़, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन और सीधी सीट शामिल हैं. इन सभी सीटों पर चार चरणों में चुनाव हुए हैं. पहले और दूसरे चरण में प्रदेश की 6-6 सीटों पर चुनाव हुए, जबकि तीसरे चरण में नौ और चौथे चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग हुई. 

इन सीटों को लेकर खासा उत्साह
2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर बीजेपी काबिज हुई थी. छिंदवाड़ा एकमात्र सीट कांग्रेस बचा सकी थी. जबकि तत्कालीन कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी हार का सामना करना पड़ा था. इस बार सिंधिया बीजेपी के कमल निशान से गुना-शिवपुरी सीट से चुनाव लड़े हैं. प्रदेश की इन सीटों में से चार सीटों के परिणाम को लेकर जनप्रतिनिधियों पर आमजनों में खास उत्सुकता है. 

इन सीटों में राजगढ़, विदिशा, छिंदवाड़ा और गुना सीट शामिल हैं. राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में हैं, जबकि विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और छिंदवाड़ा सीट से नकुलनाथ चुनावी मैदान में हैं.
 
116 प्रेक्षक रखेंगे मतगणना पर नजर
मतगणना को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में है. निर्वाचन आयोग ने 116 प्रेक्षक नियुक्त किए हैं, जो मतगणना पर नजर रखेंगे. मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार मतगणना के लिए प्रदेश में सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की निगरानी के लिए 116 मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है. सभी 29 लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें

MP Exit Poll 2024: 'जो कहा था वो...', एग्जिट पोल के आंकड़ों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget