एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में BJP ने 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए कसी कमर, पार्टी ने 60 फीसदी वोट का रखा लक्ष्य

MP Lok Sabha Elections: मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जो संकल्प-पत्र जारी किया है, उसके हर वादे को पूरा किया जाएगा. पांच साल के अंदर सभी वादे पूरे कर लिए जाएंगे.

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में मिली बंपर जीत के बाद बीजेपी (BJP) ने अब लोकसभा चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी है. पार्टी ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए राष्ट्रीय नेताओं के दौरों का सिलसिला शुरू हो चुका है. इतना ही नहीं पार्टी ने राज्य सरकार के मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी की है, तो वहीं लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है.

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से 163 पर जीत दर्ज की और 48.62 प्रतिशत वोट हासिल किए. अब राज्य में सरकार बन चुकी है, मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है. ऐसे में बीजेपी ने अपनी कार्यशैली के मुताबिक लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. इसी को लेकर एक अहम बैठक हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री हितानंद और नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल शामिल हुए. 

पीएम विश्वकर्मा योजना का लोगों को दिलाएं लाभ
इन नेताओं ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और लोकप्रियता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल चुनाव रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की संगठन शक्ति के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव जीतने का दावा किया. इस बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना में हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक हजार लोगों को लाभ दिलाएं. इस योजना में 18 वर्ग शामिल किए गए हैं. विधानसभा स्तर पर पार्टी की एक समिति बनाएं और वह समिति गांव-गांव जाकर इस योजना के पात्र व्यक्तियों से संपर्क कर पोर्टल पर उनका नामांकन कराएं.

संकल्प-पत्र  के हर वादे को पूरा किया जाएगा- सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जो संकल्प-पत्र जारी किया है, उसके हर वादे को पूरा किया जाएगा. पांच साल के लिए सरकार बनी है, पांच साल के अंदर सभी वादे पूरे कर लिए जाएंगे. यह बात बीजेपी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं. वहीं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल रणनीति और संगठन की ताकत से विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल हुई है. 

नमो ऐप से जुड़ें कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों को भी जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे, उनके हाथ मजबूत करेंगे. नमो एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर सभी विधायक और सांसद नमो ऐप पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करें. जिन कार्यकर्ताओं ने अभी नमो ऐप डाउनलोड नहीं किया है, वह भी डाउनलोड करें. जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी इसकी चिंता करें और सभी कार्यकर्ताओं को जुड़ने के लिए प्रेरित करें. कार्यकर्ता नमो ऐप में विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए विकसित भारत एंबेसडर 100 डेज चैलेंज लें और पार्टी के बाहर के कम से कम 10 व्यक्तियों को जोड़ें.

ये भी पढ़ें:

BRTS कॉरिडोर निर्माण पर उमा भारती ने खड़े किए सवाल, CM मोहन यादव के फैसले पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget