एक्सप्लोरर

BRTS कॉरिडोर निर्माण पर उमा भारती ने खड़े किए सवाल, CM मोहन यादव के फैसले पर क्या कहा?

Bhopal BRTS Corridor: भोपाल स्थित बीआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण साल 2011 में 329 करोड़ की लागत से हुआ था, जबकि पिछले 13 सालों में इसके मेंटेनेंस पर 450 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गये हैं.

Bhopal News: राजधानी भोपाल स्थित बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने के फैसले के बीच, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इसको लेकर सवाल खड़े किये हैं. पूर्व सीएम उमा भारती ने इसको लेकर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि बीआरटीएस कॉरिडोर क्यों बनाए गए? इसकी जांच होनी चाहिए. हालांकि, इस संदेश में उमा भारती ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसले की तारीफ की है.

बता दें, राजधानी भोपाल में बीआरटीएस कॉरिडोर मामले में प्रदेश की राजनीति की गर्मी बढ़ा दी है. सरकार ने इस कॉरिडोर को हटाने का निर्णय लिया है. इस बीच पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार के द्वारा बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का फैसला व्यवहारिक एवं प्रशंसनीय है." उन्होंने इसके निर्माण पर सवाल खडे़ करते हुए कहा कि "ये बनाए ही क्यों गए इसकी जांच होनी चाहिए. क्योंकि ऐसी गलतियां सरकार का सैकड़ों करोड़ों का नाश लगा देती है."

चरणबद्ध तरीके से हटेगा बीआरटीएस
दो दिन पहले ही मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में सर्वसम्मति से बीआरटीएस को हटाने के निर्णय पर सहमति बनी. बताया जा रहा है कि बीआरटीएस की लंबाई के अलग-अलग हिस्सों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के साथ सेंट्रल रोड डिवाइडर बनाने पर सहमति बनी. 

जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयोजित बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने से यातायात का दबाव कम हो सकेगा. इस मौके पर प्रदेश सरकार को प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि स्थानीय परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाया जाए. बैठक के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर बीआरटीएस कॉरिडोर के स्वरूप और की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई. 

बीआरटीएस मेंटनेंस में 450 करोड़ खर्च
बीआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण साल 2011 में 329 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था, जबकि इन 13 सालों में बीआरटीएस की मरम्मत में 450 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. हालांकि बीआरटीएस से होने वाले दिक्कतों को देखते हुए अब सरकार ने इसे हटाने का निर्णय लिया है. बीआरटीएस को हटाने के निर्णय को पूर्व सीएम उमा भारती ने प्रशंसनीय बताया है.

ये भी पढ़ें:

MP Ministers Net Worth: सीएम मोहन यादव पर 8 करोड़ का कर्ज, इन मंत्रियों की संपत्ति को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget