एक्सप्लोरर

MP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस को झटका, कमलनाथ के इस करीबी नेता ने थामा बीजेपी का दामन

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. कमलनाथ के करीबी नेता ने पार्टी का दामन छोड़ दिया. इससे पहले नरेंद्र सलूजा भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं.

MP News: लोकसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक बड़ा सियासी झटका लगा है. कांग्रेर के पूर्व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव ने रविवार (4 फरवरी) को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. अजय यादव का शुमार पूर्म मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों में होती थी. 

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सामने अजय यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. बकौल उनके वह बीजेपी की रीति नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है. इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व प्रवक्ता अजय सिंह यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकार, आईआईटी कानपुर की एलुमनाई डॉ. वनिता श्रीवास्तव ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी नेताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया.

विधानसभा चुनाव के दौरान दिया इस्तीफी
अजय यादव की गिनती कांग्रेस में कमलनाथ के करीबियों में रही है. वे कांग्रेस के प्रवक्ता व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष रहे हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया, तो उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा. उसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस में वापसी करने की बजाय बीजेपी की सदस्यता ली.

कांग्रेस पर अजय यादव ने लगाए ये आरोप
यादव का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग की उपेक्षा की है और हमेशा बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को आहत किया है. राम मंदिर के लोकार्पण के समारोह का आमंत्रण ठुकराकर कांग्रेस ने देश के बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को आहत किया. वर्तमान में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास संभव है और बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर ही मैंने बीजेपी की सदस्यता ली है.

कांग्रेस के नेता भी छोड़ चुके हैं दामन
गौरतबल हो कि इससे पहले कमलनाथ के मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा ने भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला गति पकड़ने लगा है.

ये भी पढ़ें:

MP News: 'उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही मोहन यादव सरकार', जयवर्धन सिंह ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget