एक्सप्लोरर

'छिंदवाड़ा को पिकनिक स्पॉट समझते हैं नकुलनाथ', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्यों लगाया ये आरोप?

MP Lok Sabha Election 2024: अनुराग ठाकुर ने कहा कि नकुलनाथ ने कभी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लोकसभा में आवाज नही उठाई. ऐसे सांसद का क्या फायदा?

Chhindwara Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छिंदवाड़ा के सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ पर आदिवासियों के अपमान का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा है कि नकुलनाथ छिंदवाड़ा को पिकनिक स्पॉट समझते हैं. 

दरअसल, शनिवार को छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के पांढुर्ना में अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाया है.

चुनाव प्रचार के सिलसिले में छिंदवाड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, "सांसद नकुलनाथ ने आदिवासियों का अपमान किया है. जब आदिवासियों की जीत भुनाने की बात थी तो उन्होंने आदिवासी विधायक और मेयर की जीत का श्रेय लिया. जब वें भाजपा में शामिल हुए तो सांसद ने उन्हें गद्दार बता दिया."

अनुराग ठाकुर ने कहा, "मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा भगवान बिरसा मुंडा को याद किया है. जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरूआत की है. मोदी सरकार में सबसे ज्यादा एससी- एसटी वर्ग के मंत्री शामिल है. साथ ही एकलव्य स्कूलों के संचालन के लिए सरकार ने 34 हजार करोड़ का बजट भी पारित किया है."

छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ पर तंज करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "बीते पांच साल में सांसद का लोकसभा की डिबेट में खाता नही खुल सका. कई महत्वपूर्ण बिलों और बजट पर उन्होंने चर्चा तक नही की. उन्होंने कभी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लोकसभा में आवाज नही उठाई. ऐसे सांसद का क्या फायदा? सांसद कहते है कि अभी मेहनत करों, बाकी के पांच साल एंजॉय है.यह सांसद छिंदवाड़ा को पिकनिक स्पॉट समझते है. अबकी बार जनता समझ चुकी है, कि किसे सांसद चुनना है."

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने इंडी गठबंधन पर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. जातिवाद और परिवारवाद पर बोलते हुए कांग्रेस को तुष्टीकरण करने वाली पार्टी बताया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है श्री राममंदिर या श्रीराम जन्मभूमि का नाम लेने पर कांग्रेस दूर भागती है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी, यह मोदी की गारंटी है."

ये भी पढ़ें

'छिंदवाड़ा की महिलाएं कह रहीं इसे यूपी-बिहार मत बनने देना...', नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget