एक्सप्लोरर

MP Local Body Election 2022: निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 214 निकायों में मतदान कल, इस बात पर खास ध्यान दे रहा है चुनाव आयोग

MP News: मध्य प्रदेश में 13 जुलाई को नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान होगा. बीजेपी-कांग्रेस की शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए तैयारी की है.

MP Nagariy Nikay Chunav 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) के दूसरे और आखिरी चरण (Second Phase Polling) के लिए 13 जुलाई बुधवार को वोट (Voting) डाले जाएंगे. दूसरे चरण में राज्य के 43 जिलों के 214 निकायों में मतदान (Election) होना है. इसमें पांच नगर निगम के महापौरों का भाग्य भी दांव पर लगा है. प्रदेश के पांच नगर निगमों में 13 जुलाई बुधवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी. ये नगर निगम हैं, कटनी, रतलाम, रीवा, देवास और मुरैना. इस चरण में भी सीधा मुकाबला बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच बताया जा रहा है. मतदाता पर्ची वितरण (Voter Slip Distribution) और मतदान केंद्रों में परिवर्तन की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग (Election Commission) भी इस बार काफी दबाव में है. इस वजह से दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर ज्यादा जोर दिया गया है. 

इतने मतदाता डालेंगे वोट

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 6,829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें करीब 49 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन आयोग ने मतदान के आखिरी चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं, पहले चरण के मतदान में कम वोटिंग होने के कारण निर्वाचन आयोग का फोकस इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर है.

यह भी पढ़ें- MP Panchayat Election 2022: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्कर, जानिए कहां बन सकता है किस पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष

इसलिए ज्यादा मतदान पर फोकस

दरअसल, बीजेपी द्वारा लगातार आलोचना के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान टीम को इस बार मतदाता पर्ची वितरण पर सबसे ज्यादा फोकस करने का निर्देश दिया है, क्योंकि पिछले चरण में बड़ी संख्या में लोगों के वोट देने से वंचित होने की बात सामने आई थी. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने इस बात की शिकायत की थी. 

इस दिन आएंगे नतीजे

मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा. वहीं बारिश को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. दूसरे चरण की मतदान की मतगणना 20 जुलाई को होगी, वहीं, 6 जुलाई को हुए पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 जुलाई को होगी.

यह भी पढ़ें- MP Urban Body Election 2022: भोपाल की पुरानी जेल में बने स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे हुए खराब, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget