एक्सप्लोरर

Ladli Bahna Yojana: एमपी में लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 20वीं किस्त

MP Ladli Bahna Yojana: मकर संक्रांति के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुहागन का सामान वितरित करने की घोषणा की है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को शाजापुर जिले के कालापीपल से 1,250 रुपये की राशि अंतरित करेंगे, जिसे लेकर तैयारी कर ली गई है. मकर संक्रांति के अवसर पर सरकार महिलाओं को सुहागन का सामान भी वितरित करने वाली है. मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का सिलसिला जारी है. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित करेंगे. अभी तक सरकार महिलाओं को इस योजना के जरिए 19 किस्तों में राशि जारी कर चुकी है, जबकि 20वीं किस्त के रूप में 1,250 रुपये की राशि महिलाओं के खाते में डाली जाएगी. 

इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख महिलाओं को मिल रहा है. जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है, उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपात्र घोषित किया जाता है. योजना के जरिए सरकार हर महीने 1,553 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित करती है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ भी रविवार को किया जाएगा.

महिलाओं को सुहागन का सामान भी वितरित
मकर संक्रांति के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुहागन का सामान वितरित करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, मकर संक्रांति पर महिलाओं को विशेष रूप से सुहागन का सामान वितरित किया जाए. शाजापुर जिले के कालापीपल में मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रतीकात्मक रूप से कुछ महिलाओं को सामान वितरित किया जाएगा.

55 लाख हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में 55 लाख हितग्राहियों को 335 करोड़ रुपये के रूप में सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी दी जाएगी. इसके अलावा प्रदेश की 26 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 27 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस को दिया झटका! किया इस पार्टी के समर्थन का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget