एक्सप्लोरर

MP के कूनो नेशनल पार्क में आए नए मेहमान, चीता नीरवा ने 5 शावकों को दिया जन्म, CM मोहन यादव ने दी जानकारी

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही कूनो पार्क में अब शावकों की संख्या 19 हो गई है.

MP Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है. यहां मादा चीता नीरवा ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही कूनो में अब शावकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने इस जानकारी को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा करते हुए खुशी जताई है.

सीएम मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है, अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है. हाल ही में 5 वर्षीय नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है. इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है."

CM यादव ने PM मोदी का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में वन्यजीव संरक्षण के लिए जो अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है, वह अब परिणाम देने लगा है. उन्होंने कूनो नेशनल पार्क की टीम, वन्यजीव विशेषज्ञों और संरक्षण कार्य में लगे सभी कर्मठ साथियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई भी दी.

साल 2023 में मादा चीता नीरवा को लाया गया था भारत 
बताया गया है कि मादा चीता नीरवा को 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था. साढ़े 5 वर्षीय नीरवा वर्तमान में कूनो के बड़े बाड़े में रह रही थी. रविवार (27 अप्रैल) को उसने 5 शावकों को जन्म देकर पार्क के लिए खुशी का माहौल बना दिया. गौरतलब है कि इससे पहले भी नीरवा ने पिछले वर्ष 2 शावकों को जन्म दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन दोनों शावकों की उसी समय मृत्यु हो गई थी.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल नीरवा और उसके नवजात शावकों की नियमित निगरानी की जा रही है. विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी गतिविधियों और स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है, ताकि शावकों का सही विकास सुनिश्चित किया जा सके. कूनो नेशनल पार्क में चीतों के बढ़ते कुनबे को भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget