एक्सप्लोरर

Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव 'एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव-2025' में हुए शामिल, कहा- 'अब इंदौर ग्रीन सिटी बनेगी'

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल समेत 5 शहरों में बड़े इंडस्ट्री पार्क शुरू किए जा रहे हैं. कोरिया और जापान से निवेशक आ रहे हैं. कोरिया का भारतीय संस्कृति से पुराना नाता रहा है.

Mohan Yadav News MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार (27 अप्रैल) को इंदौर में आयोजित 'एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव-2025' को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर को कई गौरव मिले हैं. उन्होंने कहा कि अब इंदौर ग्रीन सिटी बनेगी. 

सीएम मोहन यादव ने 'एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव-2025' में शामिल लोगों से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प शक्ति से 11 साल में अमूलचूल परिवर्तन आए हैं. देशभर की सूरत बदल चुकी है. मध्य प्रदेश सरकार भी उनके विजन और मिशन के साथ खड़ी है." 

बैरसिया में बनेगा मेगा इलेक्ट्रॉनिक पार्क- CM

उन्होंने आगे कहा, 'हमने प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में उद्योग और उद्योगपतियों को पहुंचाया है. जीआईएस में हमने 30 लाख करोड़ का निवेश हासिल किया है. बैरसिया में मेगा इलेक्ट्रॉनिक पार्क बनाए जाएंगे. मध्य प्रदेश को अंतरिक्ष क्षेत्र का केंद्र बनाएंगे. साथ ही साइबर सुरक्षा और उत्कृष्टता पर काम करेंगे.' 

एमपी के सीएम ने कहा, "इंदौर में एग्रीटेक और ड्रोन टेक्नोलॉजी सेक्टर के उद्योग शुरू होंगे. परदेशी पुरा के इंडस्ट्री पार्क को पीपीपी मोड पर दिया है. प्रदेश में भोपाल समेत 5 शहरों में बड़े इंडस्ट्री पार्क शुरू किए जा रहे हैं. राज्य में कोरिया, जापान से निवेशक आ रहे हैं. कोरिया का भारतीय संस्कृति से पुराना नाता रहा है."

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योगपति का बनना एक मंदिर का बनना है. एक व्यक्ति श्रम शक्ति से कई परिवारों को रोटी देता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इसे प्रमोट करते हैं. 

उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग उद्योगपतियों के साथ हाथ मिलाने और फोटो खिंचवाने से कतराते थे. आज इजरायल, ब्राजील जैसे देशों की विकास की गति देखिए. हम 1947 में आजाद हुए लेकिन उद्योगों की गति उतनी तेज नहीं हुई. पूर्व में प्रगति रुकी थी, लेकिन अब पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

'काश! मोदी हमारे भी प्रधानमंत्री'

सीएम के अनुसार अब हमारा दुश्मन पाकिस्तान भी कहता है कि काश! मोदी हमारे भी प्रधानमंत्री होते तो हमें इतने दुर्दिन नहीं देखने पड़ते. यह बदलता भारत है. आप रुकना मत, थमना मत. मध्य प्रदेश ने अभी तो शुरुआत की है. मध्य प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं. हम 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव करने जा रहे हैं. प्रदेश में कृषि विकास दर सबसे अधिक है. हमारा सिंचाई क्षेत्र 55 लाख हेक्टेयर है. 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी प्रति व्यक्ति आय कभी 11 हजार रुपये थी. आज 1 लाख 52 हजार रुपए है. 2047 तक प्रदेश की पर कैपिटा इनकम 22 लाख रुपए हो जाए, इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget