एक्सप्लोरर

MP News: कमलनाथ का शिवराज सिंह पर निशाना, बोले- शहर के विकास के लिए विजन चाहिए, टेलीविजन वाले ये नहीं कर सकते'

Narmadapuram: कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन हो गया है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. आगामी चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जोर-शोर से जुट गई हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मंगलवार को नर्मदापुरम में आयोजित एक बूथ सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा. पूर्व सीएम ने कहा कि शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है, टेलीविजन वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते. 18 साल के कामकाज का हिसाब मांगते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है.

 नर्मदा मैया की जय के नारों के बीच कमलनाथ ने कहा कि नर्मदापुरम पवित्र ऐतिहासिक शहर है, मां नर्मदा का शहर है, लेकिन इस शहर को उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप विकसित नहीं किया गया है. शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है. टेलीविजन वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते.

लाखों बेरोजगारों को कैसे मिलेगा रोजगार
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से वादा किया था कि वे हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे. उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी दोगनी कर देंगे, लेकिन सरकार ने किसानों के लिए की गई इस घोषणा पर कुछ नहीं किया.

कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए बीजेपी
कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी वाले राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं. चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें क्योंकि कांग्रेस सच्चे राष्ट्रवादियों की पार्टी है. बीजेपी के लोग बता दें कि इनके परिवार में कौन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी था. कांग्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी फेहरिस्त है. शिवराज सिंह चौहान सिर्फ झूठ, घोषणा कलाकारी और ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रहे हैं.

कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की
कमलनाथ ने यह भी कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है, हम दिल जोड़ते हैं. रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं. कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है. आज कुछ फिरकापरस्त ताकतों द्वारा देश की संस्कृति पर हमला हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई देश नहीं है जहां इतनी भाषाएं हो जहां इतने धर्म हों, जहां इतने त्यौहार हों. हम दक्षिण की ओर जाते हैं तो हमारी धोती भी लुंगी बन जाती है. भारत की संस्कृति विविधता की है और यही हमारी पहचान है.

मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया
 कमलनाथ ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया. 100  रुपए में 100 यूनिट बिजली दी, युवाओं को रोजगार देने की पहल की. आज का नौजवान ठेका और कमीशन नहीं चाहता. वह तो अपने हाथों में काम चाहता है, रोजगार चाहता है. शिवराज सिंह चौहान बताएं कि वह नौजवानों को रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं?

कांग्रेस को नहीं सच्चाई को वोट दें
 कमलनाथ ने जनता से कहा कि आप कांग्रेस को वोट मत देना, कमलनाथ को वोट मत देना, लेकिन सच्चाई को वोट देना. आप सच्चाई को वोट देंगे तो कांग्रेस पार्टी का जीतना तय है. उन्होंने कहा कि 12 महीने बाद प्रदेश की जनता मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का झंडा फहराएगी.

यह भी पढ़ें:

Indore: इंदौर में खेलने के दौरान बालकनी से गिरा मासूम, हुई मौत, सामने आया CCTV फुटेज

MP News: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, युवाओं को एंटरप्रेन्योर बनाने के लिए उठाया यह कदम, जानें- कैसे मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget