एक्सप्लोरर

मोहन यादव सरकार का बड़ा ऐलान, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में इजाफा

CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन' में हिस्सा लेते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं.

MP Janpratinidhi Mandey: मध्य प्रदेश की सरकार ने बड़ी घोषणा की है. सीएम मोहन यादव ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का मानदेय 20% बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री की इस घोषणा से महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों को फायदा होगा. भोपाल में सीएम हाउस में नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा हुई.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन' में हिस्सा लेते हुए कई अहम घोषणाएं. इस दौरान सीएम ने कहा, ''रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हमारी अपनी बहनों के जो भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, सभी के मानदेय में 20 फीसदी की वृद्धि की जाती है.''


 महापौर का मानदेय अब कितना हुआ?

उन्होंने आगे कहा, ''जो भी चुना गया है, ये हमारे उस विश्वास को बढ़ाने के लिए है, जिसके भरोसे हमने 50 फीसदी आरक्षण दिया था. आज के बाद अगले महीने से नगरपालिका, निगम का, महापौर का मानदेय 22 हजार से बढ़कर 26 हजार 400 हो जाएगा. उपाध्यक्ष का मानदेय 18 हजार से बढ़कर 21 हजार 600 रुपये हो जाएगा. पार्षद का मानदेय 12 हजार से बढ़कर नगर निगम में 14 हजार 400 प्रति माह हो जाएगा.

नगरपालिका में अब कितना मिलेगा मानदेय?

एमपी के मुख्यमंत्री ने कहा, ''नगरपालिका अध्यक्ष का मानदेय 6 हजार से बढ़कर 7 हजार 200 हो जाएगा. उपाध्यक्ष का मानदेय 4 हजार 800 से बढ़ाकर 5 हजार 760 रुपये प्रति माह होगा. इसी प्रकार नगरपालिका में पार्षद का मानदेय 3 हजार 600 से बढ़कर 4 हजार 320 रुपया हो जाएगा. नगरपरिषद 

नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों का मानदेय कितना बढ़ा?

वहीं, मुख्यमंत्री ने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों का मानदेय भी बढ़ाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष का मानदेय 4 हजार 800 से बढ़ाकर 5 हजार 760 रुपये प्रति माह किया गया है. उपाध्यक्ष का मानदेय भी इसी प्रकार 4 हजार 200 से बढ़ाकर 5 हजार 40 रुपया प्रति माह किया जाएगा. नगर परिषद के पार्षदों का मानदेय 2 हजार 800 से बढ़ाकर 3 हजार 360 रुपये किया गया है. 

सीएम मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने के ऐलान के बाद कहा, ''पैसे का सवाल नहीं है, लेकिन जो मन की भावना है ये है कि नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाकर हम सरकार में आपकी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं.''

ये भी पढ़ें:

'गलत फैसले के जरिए साल 2018 में...', ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कांग्रेस ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget