एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश को मिला लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट का दर्जा, जानें बाघों की संख्या?

MP News: मध्य प्रदेश सबसे पहले 2006 में टाइगर स्टेट बना था. इसके बाद अब लगातार दूसरी बार यह गौरव उपलब्धि हासिल हुई है. साल 2022 की गणना के मुताबिक यहां सबसे ज्यादा बाघों की संख्या है.

Tiger State Of India: मध्य प्रदेश ने इस साल यानी 2023 में भी टाइगर स्टेट का तमगा बरकरार रखा. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority) के आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में हैं. एक अनुमान के मुताबिक इस समय मध्य प्रदेश में 800 से ज्यादा बाघ हैं. बाघ को मध्य प्रदेश की आबोहवा खूब रास आ रही है. जिससे उनकी आबादी देश में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड हुई है.

29 जुलाई 2023 को इंटरनेशनल टाइगर डे पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority) की ओर से राज्यवार बाघों की गणना के आंकड़े जारी किए गए थे. उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में ग्लोबल टाइगर डे कार्यक्रम में साल 2022 की गणना ये आंकड़े जारी किए गए थे. इसमें एमपी को लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट का दर्जा मिला. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सबसे पहले 2006 में टाइगर स्टेट बना था. इसके बाद अब लगातार दो बार से मध्य प्रदेश को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हो रही है.

एमपी को टाइगर स्टेट का गौरव

वैसे, यह तीसरी बार है, जब मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट होने का गौरव मिला है. साल 2022 की गणना में मध्य प्रदेश के छह नेशनल पार्क सहित राज्य में 785 टाइगर पाए गए. 4 साल पहले साल 2018 में हुई गणना में भी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 526 टाइगर थे. चार सालों में 259 टाइगर का इजाफा हो गया है. साल 2022 की गणना में बांधवगढ़ नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा 165 टाइगर थे. दूसरे नंबर पर कान्हा नेशनल पार्क में 129 टाइगर है. जनगणना में पेंच में 123,पन्ना में 64,सतपुड़ा में 62 और संजय गांधी नेशनल पार्क दुबरी में 20 टाइगर काउंट किये गए हैं.

देश के टॉप 5 टाइगर रिजर्व में जगह

इसी तरह साल 2023 में मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूशन में देश के टॉप 5 टाइगर रिजर्व में जगह मिली. इस खबर से सूबे के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी गदगद थे. चौहान ने ट्वीट करके कहा था कि,"टाइगर का पुनर्स्थापन कोई आसान काम नहीं हैं, लेकिन ये काम हमने अपने हाथ में लिया और आज हम 'टाइगर स्टेट' हैं. इस उपलब्धि में जितने भी साथी शामिल हैं. मैं उन सभी को हृदय से बधाई और धन्यवाद देता हूं."

माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में टाइगर की आबादी बढ़ने से पर्यटकों की आमद भी लगातार बढ़ रही है. टाइगर स्टेट का दर्जा रखने वाले मध्य प्रदेश में इस कुल 7 टाइगर रिजर्व हैं. जहां बड़ी संख्या में पर्यटक बाघ सहित अन्य जंगली जानवर देखने आते है. मध्य प्रदेश 7 बाघ अभयारण्यों में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना, संजय-डुबरी और नौरादेही का रानी दुर्गावती शामिल है.

ये भी पढ़ें: MP CM: एमपी सीएम मोहन यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे दो एसपी सहित इतने जवान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget