एक्सप्लोरर

MP IPS Transfer: इंदौर कमिश्नर सहित 7 IPS अधिकारियों के तबादले, 3 जिले के SP का भी ट्रांसफर, देखें लिस्ट

MP IPS Transfer List: इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस ट्रांसफर लिस्ट में जबलपुर के एसपी का नाम भी शामिल है.

Madhya Pradesh IPS Transfer List: मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने इंदौर कमिश्नर सहित मध्य प्रदेश के सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस ट्रांसफर लिस्ट में तीन जिले के एसपी का नाम भी है. इनमें जबलपुर, देवास और बड़वानी जिला शामिल है. गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश में सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. 

इनमें अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि उज्जैन जोन के आईजी संतोष कुमार सिंह को इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस ट्रांसफर लिस्ट में जबलपुर एसपी भी बदले गए हैं. 

जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर देवास एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर की कमान सौंपी गई है. इसी प्रकार बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास एसपी बनाया गया है. इंदौर में पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को पुलिस अधीक्षक बड़वानी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.

इंदौर में IPS अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी
इंदौर में पुलिस उपायुक्त सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को इंदौर में अस्थाई रूप से पुलिस उपायुक्त नगरी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. अभी पुलिस सूत्रों का कहना है कि और भी आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट कुछ दिनों में जारी हो सकती है.

गौरतलब है कि 9 सितंबर को भी मध्‍य प्रदेश सरकार ने 29 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी कर थे. इनमें 2018 बैच के संदीप केरकट्टा मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अमित तोमर को कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग में कार्मिक अपर सचिव बनाया गया था. साथ ही कई जिलों में सहायक कलेक्‍टर, जिला पंचायत सीईओ के ट्रांसफर किए गए थे.

यह भी पढ़ें: 'कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा...', उपचुनाव की तैयारी में जुटे शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया गठबंधन पर किया तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget