एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर की वर्षा सिरसिया ने बनाई 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' वाली रंगोली, है 6075 स्क्वेयर फीट लंबी

Rangoli World Record: वर्षा सिरसिया ने विशालकाय रांगोली बनाई है. उन्होंने इस छह हजार स्क्वेयर फीट से अधिक की इस रांगोली को आगामी जनवरी महीनें में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित किया है.

Indore News: 'हार हो जाती है जब मान लिया जाता है... जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है.' इस शायरी को चरितार्थ किया है इंदौर की रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया ने. उन्होंने अपने हुनर के बल पर एक विशालकाय रंगोली बनाई है और उसे इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित किया गया है.

दरअसल, इंदौर की रहने वाली रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया ने एक नायाब नवाचार का समावेश करते हुए अपनी रंगोली को साकार रूप दिया है. वर्षा ने इस बार लीक से हटकर लोक कलाओं को अपनी रांगोली का माध्यम बनाया है. करीब 6 हजार 75 स्क्वेयर फीट की विशालकाय रंगोली में उन्होंने मधुबनी, गौंड, वरली और राजस्थानी लोक कलाओं को प्रदर्शित किया है. इसके साथ संस्कार भारती को समर्पित एक हिस्सा भी है. भव्यता लिए हुए ये रंगोली देखने में अदभुत और अलौकिक नजर आती है.

616 किलो रंग से बनाई इतनी विशालकाय रांगोली

रांगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया ने बताया की एक से अधिक लोक कलाओं पर आधारित इतनी विशाल रंगोली इसके पहले किसी ने नहीं बनाई है. इस थीम पर रंगोली बनाने का विचार उनके मन में लंबे समय से था अब जाकर वो इसे आकार दे पाई हैं. ये रांगोली उन्होंने चार दिन और तीन रात की अथक मेहनत से बनाई है. 616 किलो रंग से इस छह हजार 75 स्क्वेयर फीट की विशालकाय रांगोली को उन्होंने अकेले ही आकार दिया है. इस रांगोली को इंदौर के गांधी हॉल परिसर स्थित अधूरे मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर बनाया गया है. 

 ये है वर्षा सिरसिया का सपना

इस रांगोली को लेकर उनका समर्पण कुछ ऐसा था कि खाना, पीना, सोना सब कुछ भूलकर वो इसे बनाने में जुटी रहीं, जब तक की रंगोली पूरी तरह मुकम्मल नहीं हो गई. वहीं इस लोक कलाओं पर आधारित विशाल रांगोली को संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड कम्युनिटी द्वारा विश्व रिकॉर्ड के बतौर मान्यता दी गई है. इसका सर्टिफिकेट वर्षा को प्रदान किया है. वहीं उनका सपना है कि उनकी यह विशाल रंगोली गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा सके.

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित

बता दें वर्षा सिरसिया यूं तो कई बार बड़ी और खूबसूरत रंगोलियां बना चुकी हैं. बीते सालों में क्रिश्चियन कॉलेज और गांधी हॉल में भी उन्होंने कारगिल के शहीदों को समर्पित रांगोली बनाई थी. वहीं वर्षा ने इस छह हजार स्क्वेयर फीट से अधिक की इस रांगोली को आगामी जनवरी महीनें में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित किया है.

Old Pension Scheme: मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन पर क्या है शिवराज सरकार का प्लान? वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget