एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा क्षेत्र में आदिवासियों की अनदेखी करना DR को पड़ा मंहगा, किए गए सस्पेंड

मध्य प्रदेश के सिहोर में मछुआरा समिति के चुनाव संबंधित मामले में लापरवाही बरतना जिले में पदस्थ डीआर भूपेन्द्र सिंह को काफी भारी पड़ गया है. सभी आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

सीहोर: ड्यूटी में लापरवाही बरतना जिले के एक अधिकारी को भारी पड़ गया. मामले में कथित जांच कमेटी की रिपोर्ट में आरोप सही पाये जाने के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले में सहकारी विभाग में पदस्थ डीआर भूपेन्द्र सिंह को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया. डीआर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के अंतर्गत आने वाले नसरुल्लागंज के घोघरा जलाशय मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है.

जलाशय समिति के निर्वाचन में डीआर पर लापरवाही बरतने का आरोप

बताया जा रहा है कि डीआर ने इस मामले में अनेक लापरवाही और अनियमितताएं की थी. जिसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भी की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया था. सूत्रों के मुताबिक जलाशय की समिति का निर्वाचन होना था, जिसमें अनुसूचित जनजाति के लोगों को बिना सूचना के डीआर द्वारा चुनाव कराए जा रहे थे. सूचना नहीं मिलने के कारण आदिवासी चाहते थे चुनाव स्थगित होकर बाद में हों या उन्हें सूचना मिल जाए उसके बाद चुनाव हों.  क्षेत्र के आदिवासियों ने जिले के अधिकारियों से भी इस बारे में निवेदन किया, लेकिन किसी अधिकारी की भी डीआर ने नहीं सुनीं.

जांच में डीआर के खिलाफ आरोप सही पाए जाने के बाद किए गए निलंबित

वहीं भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डीआर को आदिवासियों के हित में कार्य करने के लिए कहा तो उन्होंने उसे भी नजरअंदाज कर दिया. चर्चा ये भी है कि डीआर भूपेंद्र सिंह ने एक अधिकारी को उल्टा जबाव भी दिया था, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी काफी नाराज बताए जा रहे थे. जांच रिपोर्ट में भी डीआर के खिलाफ सभी आरोप साबित हो गए. इसके बाद कार्रवाई करते हुए डीआर भूपेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया.

कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने मामले को लेकर कहा कि यह सही है कि डीआर को निलंबित किया गया है. ठाकुर ने बताया कि मछुआरा समिति के चुनाव से संबंधित मामले में शासन की तरफ से कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें

Bypolls Results 2021: बिहार, बंगाल, राजस्थान, हिमाचल, मध्य प्रदेश समेत 13 राज्यों में किसने मारी बाजी और किसे लगा झटका?

MP News: सांची यूनिवर्सिटी में भगवान कृष्ण की 64 कलाओं को पाठ्यक्रम शामिल करने की तैयारी, जानें क्या है लक्ष्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget