एक्सप्लोरर

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ और शहडोल जिले के कलेक्टर को बदला गया है.

MP IAS-IPS Transfer News: मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है. इसमें 26 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है. कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं जबकि नए अधिकारियों को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा के हस्ताक्षर से सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से स्थानांतरण सूची जारी की गई है.  

आईएएस अधिकारी सचिन सिंह को नई जिम्मेदारी के रूप में राजस्व मंडल ग्वालियर का प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा संजीव कुमार झा को राजस्व मंडल का सदस्य बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी प्रकार उमाकांत राव को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव सोनाली वायंणकर को सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. भोपाल को संभाग आयुक्त के रूप में आईएएस संजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस गौतम सिंह को रोजगार निर्माण बोर्ड एवं राज्य कौशल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वही संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सहित अन्य विभागों के साथ-साथ खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर 
विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ और शहडोल जिले के कलेक्टर को बदला गया है. अंशुल गुप्ता को जनसंपर्क विभाग का संचालक बनाया गया है. वहीं संचालक जनसंपर्क का पद संभाल रहे रोशन कुमार को अब विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है. हर्षल पंचोली को अनूपपुर कलेक्टर, मृणाल मीना को बालाघाट कलेक्टर, हर्ष सिंह को डिंडोरी कलेक्टर, गिरीश कुमार को राजगढ़ कलेक्टर, हिमांशु चंद्रा को नीमच कलेक्टर और केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है. डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा को मंत्रालय में भेजा गया है. उन्हें योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग उपसचिव बनाया गया है. सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है. संजीव सिंह को भोपाल संभाग का आयुक्त और आईएएस तन्वी सुद्रियाल को बजट संचालक बनाया गया है. अमन वैष्णव आयुक्त ग्वालियर नगर निगम बनाया गया है. 

इन जिलों के एसपी भी बदले गए
मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया को सहायक पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है. बालाघाट एसपी समीर सौरभ को मुरैना एसपी बनाया गया है. अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पंवार को पुलिस उपयुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. मऊगंज एसपी वीरेंद्र जैन को श्योपुर एसपी बनाया गया है. इंदौर में पदस्थ पंकज कुमार पांडे को एसपी रायसेन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस मोती उर रहमान को अनूपपुर एसपी बनाया गया है. आईपीएस अभिषेक आनंद को श्योपुर एसपी से पुलिस अधीक्षक मंदसौर के रूप में नई पोस्टिंग मिली है.  आईपीएस रचना ठाकुर को मऊगंज एसपी के रूप में जवाबदारी सौंपी गई है.

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 21 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. शहडोल में पदस्थ एडीजी डीसी सागर को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अनुराग शर्मा को शहडोल आईजी बनाया गया है. ग्वालियर डीआईजी कृष्णावेणी देसावतु को भोपाल में विसबल सेंट्रल रेंज की डीआईजी बनाया गया है. उनके स्थान पर अमित सांघी को डीआईजी ग्वालियर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. खरगोन डीआईजी अतुल सिंह को जबलपुर में विसबल डीआईजी के रूप में भेजा गया है. डीआईजी भोपाल सिद्धार्थ बहुगुणा को डीआईजी खरगोन के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है. इसी प्रकार इंदौर में पदस्थ आईपीएस हंसराज सिंह को इंदौर में ही जोन 2 में पुलिस उपायुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है.

यह भी पढ़ें: भावना डेहरिया बनीं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर, माउंट एवरेस्ट पर फहराया था तिंरगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget