एक्सप्लोरर

MP News: मछुआरों की याचिका पर कोर्ट ने मांगा राज्य सरकार से जवाब, ओंकारेश्वर सोलर प्लांट से जुड़ा है मामला

MP High Court News: दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट एमपी के खंडवा में लगाया जा रहा है. जिसको लेकर मछुआरों ने आपत्ति जताई है. अब एमपी हाईकोर्ट ने इस मामले पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है.

Khandwa News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में खंडवा जिले की दुनिया की सबसे बड़ी ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना को चुनौती दी गई है. मछुआरों के आवेदन पर सुनवाई करते हुए जस्टिस मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ ने सोलर प्लेट लगाने के काम को याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया है. इसके साथ ही राज्य सरकार और प्रोजेक्ट कंपनी रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है.

दरअसल, मां सातमाता सैलानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति और मां काजल रानी विस्थापित आदिवासी मछुआरा सहकारी समिति खंडवा की ओर से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में एक याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार की तरफ से ओंकारेश्वर बांध पर 600 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है. इसका काम केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड कंपनी को दिया गया है.

याचिका में क्या कहा गया? 

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्रेयस पंडित ने तर्क दिया कि परियोजना के तहत ओंकारेश्वर जलाशय पर सोलर प्लेट्स बिछाई जा रही हैं. इसके कारण मछली पकड़कर जीवन यापन करने वाले मछुआरों की आजीविका समाप्त हो रही है. जलाशय पर सोलर प्लेट्स बिछने के बाद मछुआरों का जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा. इसको देखते हुए मछुआरों को परियोजना में स्थाई नौकरी दी जाए. प्रारंभिक सुनवाई के बाद एकलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है.

यहां बताते चलें कि दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट मध्य प्रदेश के खंडवा जिला में ओंकारेश्वर डैम पर बनाया जा रहा है. यह सोलर पावर प्लांट लगभग 12.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नर्मदा के बैकवाटर पर फ्लोटिंग नजर आएगी. इस सोलर प्लांट से लगभग 600 मेगावाट बिजली उत्पादन का प्लान है.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में दो दर्जन मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट जब्त, पटाखे सी आवाज निकाल मनचले राहगीरों को करते थे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget