एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में दो दर्जन मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट जब्त, पटाखे सी आवाज निकाल मनचले राहगीरों को करते थे परेशान  

Indore Police News: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट लेकर पटाखे सी आवाज निकालने वाले मनचलों की पुलिस ने कल रात जमकर खबर ली. इंदौर पुलिस (Indore Police) ने ऐसे मनचलों की बाइक जब्त की.

Indore News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में पटाखों जैसी आवाज के साथ बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर से लोगों को परेशान करने की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इंदौर पुलिस (Indore Police) ने लगातार शिकायत मिलने के बाद बुधवार को दो घंटे के अंदर 25 बुलेट जब्त की है. मध्य प्रदेश पुलिस ने बुधवार यानी 14 फरवरी की शाम को मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक को एक अभियान के तहत जब्त किया है. इंदौर पुलिस ने मॉडिफायर साइलेंसर (Modified Silencer Bullets ) वाली बाइक की सूची करने के काम भी जुटी है.

डीसीपी जोन एक के आदित्य मिश्रा ने कहा,  'पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कई लोग शहर में सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने के लिए मॉडिफाइड या आफ्टरमार्केट साइलेंसर का इस्तेमाल करते हैं.' शिकायतें मिलने के बाद एसीपी आजाद नगर आशीष पटेल को ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे. एसीपी पटेल, टीआई नीरज मेधा और उनकी टीम के साथ मूसाखेड़ी चौराहे पर पहुंचे और संशोधित साइलेंसर का उपयोग करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई

इंदौर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 60 से अधिक बाइकें रोकीं और संशोधित या आधुनिक साइलेंसर वाली लगभग 25 बाइकें जब्त की. जिन बाइकों को पुलिस ने जब्त की है, वो पटाखों जैसी आवाज पैदा करती हैं. वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धारा के तहत जब्त कर लिया गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. एसीपी पटेल ने कहा कि पुलिस अब उन गैराज मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जहां बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाई या चेंज किए जाते हैं. इंदौर पुलिस द्वारा सूची तैयार करने का काम जारी है. शुरुआती जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इंदौर पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी का बख्शा नहीं जाएगा.

MP Politics: जबलपुर में पार्षदों की अहम बैठक, नेता प्रतिपक्ष का चयन आज- शहर कांग्रेस अध्यक्ष की भी हो सकती है घोषणा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget