एक्सप्लोरर

MP News: कांग्रेस विधायक को जेल भिजवाने वाले सरकारी कर्मचारी ने की खुदकुशी, जेल में बंद MLA की बढ़ी मुश्किलें

आलोट पुलिस के मुताबिक अभी मृतक के परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं. उनका पुत्र आलोट से बाहर रहता है, जिसे घटना की जानकारी देने के बाद आलोट बुलवा लिया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की आलोट तहसील के कांग्रेस विधायक मनोज चावला की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. विधायक चावला कांग्रेस के चार नेताओं को जेल भिजवाने वाले शासकीय कर्मचारी भगतराम ने खाद के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.
 
रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि नवंबर 2022 में आलोट में खाद के गोदाम को लूटने का मामला सामने आया था. इस मामले में गोदाम के कर्मचारी भगतराम की ओर से आलोट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इस मामले में कांग्रेस के विधायक मनोज चावला सहित चार आरोपी जेल में हैं. उन्होंने बताया कि देर रात भगतराम में खाद के गोदाम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. इस मामले में सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है. इसके अलावा परिजनों से भी मौत का कारण पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. 

परिजनों ने अभी साध रखी है चुप्पी
आलोट पुलिस के मुताबिक अभी मृतक के परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं. उनका पुत्र आलोट से बाहर रहता है, जिसे घटना की जानकारी देने के बाद आलोट बुलवा लिया गया है. दूसरी तरफ मृतक की पत्नी के भी बयान नहीं हो पाए हैं. पूरा परिवार गमगीन है. परिवार के सदस्यों के बयान सामने आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी. 

दस्तावेज उपलब्ध कराए कोई परेशानी नहीं बताई
रतलाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि भगत राम ने खाद लूटकांड में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था. उन्हें मुख्य फरियादी बनाते हुए पुलिस ने जब भी उनसे जो दस्तावेज मंगवाए, उन्होंने तुरंत उपलब्ध करा दिए. पुलिस कप्तान ने इस बात से भी इनकार किया है कि भगतराम को किसी से भय था. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

कांग्रेस विधायक मनोज चावला की मुश्किलें बढ़ी
कांग्रेस विधायक मनोज चावला की उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर से भी जमानत खारिज हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक खाद लूटकांड में अभी चालान पेश होना भी बाकी है. कानून के जानकार बताते हैं कि अगर किसी मामले में फरियादी का निधन हो जाता है तो उसके आखिरी बयान या एफआईआर को ही सही मानते हुए कार्रवाई होती है. अगर भगतराम जिंदा होते तो उनसे न्यायालय में क्रॉस परीक्षण भी हो सकता था लेकिन अब उनके अंतिम कथन और एफआईआर को ही सत्य मानते हुए वाद चलेगा. ऐसे में यह भी माना जा सकता है कि विधायक मनोज चावला की मुश्किल भविष्य में और भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें

Indore News: लड़की को छेड़ना मनचले को पड़ा भारी, सरेराह चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget