एक्सप्लोरर

Global Investors Summit 2023: दुनियाभर में एक्सपोर्ट होंगे पीथमपुर में बने कैप्सूल, एशिया की सबसे बड़ी कंपनी करेगी 500 करोड़ का निवेश

MP Global Investors Summit 2023: पीथमपुर में कैप्सूल बनाने की फैक्ट्री लगने जा रही है. इंदौर में चल रहे इंवेस्टर समिट में पहुंची कैप्सूल निर्माता कंपनी एसीजी 400-500 करोड़ निवेश करेगी.

Global Investors Summit 2023 Indore: मध्यप्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर (Indore) में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के बाद बुधवार मध्यप्रदेश की 7 वीं इंवेस्टर समिट (Investor summit) शुरू हो चुकी है. इस समिट को फार्मा इंडस्ट्री के लिए महत्पूर्ण बताया जा रहा है क्योंकि कैप्सूल निर्माण करने वाली कंपनी पीथमपुर में बड़ा निवेश करने जा रही है.

इस निवेश के बाद भारत दुनिया का दूसरा और एशिया का पहला कैप्सूल निर्माता बन जाएगा. इस ग्रुप ने 450 से 500 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा दिया है. फिलहाल कैप्सूल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी ओरिका की कैप्सूजेल है. कैप्सूल निर्माता कंपनी एसीजी (ACG-Associated Capsules) पीथमपुर में अपना विस्तार करने की योजना बना रही है एवं उसे सभी देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. 

निवेशकों को बड़ा ऑफर देने की तैयारी 

कंपनी को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित करने के लिए सरकार निवेशकों को बड़े ऑफर देने की भी तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि निवेशकों को करीब एक रूप प्रति वर्ग फुट फीट पर जमीन मुहैया कराई जाएगी. 20 रुपये स्क्वायर फीट डेवलपमेंट चार्ज होगा. इसके साथ ही 4.36 पैसे किलो वाट के दर से बिजली एवं 25 रुपये किलो लीटर की रेट से पानी भी कंपनी को दिया जाएगा.

इसके अलावा, निवेशकों से पार्क मेंटेनेंस के लिए भी केवल 8 रुपये प्रति वर्ग मीटर सालाना शुल्क लिया जाएगा. वेयर हाउस फीस भी 90 प्रति वर्ग मीटर सालाना ली जाएगी.

समिट में पहुंचा है कंपनी का 450 लोगों का दल

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश अब देश के लिए फार्मा के क्षेत्र में बड़ा स्थान होगा. ड्रग्स एंड फार्मा सेक्टर में निवेश के लिए 4 जोन बनाए गए हैं और देश की दवा बनाने वाली 10 बड़ी कंपनियों में से 6 कंपनियां इस समय मध्यप्रदेश में उत्पादन कर रही हैं. इन कंपनियों में सिप्ला, सन फार्मा, नायलॉन और टोरेंट जैसे ग्रुप शामिल हैं. समिट में शामिल होने के लिए कंपनी का सबसे बड़ा 450 लोगों का समूह इंदौर पहुंचा है.

इससे करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है. समित के बाद होने वाले निवेश से मध्यप्रदेश फार्मा क्लस्टर में निवेशकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाएगा.

ये भी पढ़ें :- Global Investors Summit 2023: PM मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, कहा- 8 साल में बढ़ी रिफॉर्म की स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget