एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों से बदतमीजी पर प्रशासन सख्त, जारी हुआ ये निर्देश

मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों से ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार और मारपीट करने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने बिजली कंपनी को आदेश दे दिया है.

MP News: मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों से ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार और मारपीट करना भारी पड़नेवाला है. राज्य के प्रमुख सचिव ऊर्जा ने सीधे केस दर्ज कराने का बिजली कंपनियों को आदेश दिया है. संजय दुबे ने कहा कि शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर संज्ञान ले कर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने अधिकारियों को साफ किया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति में बिजली कर्मियों का मनोबल नहीं गिरने दें और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से तत्काल सम्पर्क कर आवश्यक सहयोग लें.

बिल वसूलने गई महिला अधिकारी को दी गाली

गौरतलब है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत बिजली कर्मियों पर हमला करने और अभद्र व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा डालने के दो मामले सामने आए थे. मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, जबलपुर के जनसंपर्क अधिकारी के पी श्रीवास्तव ने बताया कि पहला मामला नरसिंहपुर जिले के ग्राम खुर्सीपार का है. कलाबाई कौरव के कृषि पंप कनेक्शन का बिजली बिल बकाया 52 हजार 448 रुपये था. कई बार नोटिस देने के बाद भी राशि की अदायगी नहीं हो रही थी. बकाया राशि वसूलने के लिए कनिष्ठ यंत्री ग्रामीण मोनिका नामदेव ने लाइन कर्मियों के साथ ग्राम खुर्सीपार जाकर 06 नग पाइप और 50 फुट तार की जब्ती बनाई गई. इस दौरान गिरिजा शंकर कौरव और अरविंद कौरव ने महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और बलपूर्वक जब्त सामग्री भी छीन ली.

मीटर रीडर पर कुल्हाड़ी से किया गया हमला

दूसरा मामला टीकमगढ़ जिले के ग्राम बैडरी पलेरा का है. बिजली बिल घर देने पहुंचे मीटर रीडर सुरेन्द्र अहिरवार को उपभोक्ता के बेटे प्रकाश अहिरवार ने कुल्हाडी से हमला कर घायल कर दिया. दोनों मामलों में कंपनी के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है. कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिजली कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार या मारपीट की घटना होने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाये और उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाये.

Karnataka Hijab Row: हाई कोर्ट में कर्नाटक सरकार ने कहा- हिजाब इस्लामी धार्मिक प्रथा का आवश्यक अंग नहीं

Yati Narasinghanand: जेल से बाहर आए यति नरसिंहानंद, वसीम रिजवी की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget