एक्सप्लोरर

ABP Live Exclusive: एमपी में पत्रकारों के एग्जिट पोल में BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें, कहां-कहां टक्कर?

Rajasthan Exit Poll Result 2024: मध्य प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी को हल्का झटका लगता सकता है. पत्रकारों के एग्जिट पोल में यहां की कई सीटों पर कांटे की टक्कर है.

MP Exit Poll 2024: देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मध्य प्रदेश की 29 सीटों को लेकर एबीपी लाइव डिजिटल के लिए पत्रकारों ने एग्जिट पोल किया है. पत्रकारों के एग्जिट पोल के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. इसमें बीजेपी साल 2014 और 2019 के चुनावों के प्रदर्शन को दोहराती हुई नहीं दिख रही है, वहीं कांग्रेस के खाते में कुछ सीटें जा सकती हैं और कई सीटों पर कांटे की टक्कर है.

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले मध्य प्रदेश में बीजेपी को हल्का झटका लगता सकता है. पत्रकारों के एग्जिट पोल में यहां की 29 में से 2 सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिल सकती है. वहीं 7 सीटों पर टक्कर मानी जा रही है. अगर एनडीए की बात करें तो आसानी से 20 सीटें जीत सकती हैं.

पत्रकारों के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?

एनडीए- 20

इंडिया- 2

करीबी लड़ाई- 7

एबीपी लाइव डिजिटल के लिए किए गए पत्रकारों के एग्जिट पोल में मुरैना, ग्वालियर, दमोह, राजगढ़, मंदसौर, रतलाम और खरगोन सीट पर कांटे की टक्कर है.

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश बीजेपी को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थी. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 28 और कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी.

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में कौन आगे?

इससे पहले एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में भी मध्य प्रदेश में बीजेपी का दबदबा दिखाई दे रहा है. इसके मुताबिक राज्य और केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी को 26 से 28 सीटें और विपक्षी कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिल रही हैं. वहीं वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 54, कांग्रेस को 38 और अन्य को 8 फीसदी मिलने का अनुमान है. 

डिस्क्लेमर: एबीपी लाइव डिजिटल के ये चुनावी आंकड़े राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों के विशेष पैनल के आकलन पर आधारित हैं. इस पैनल में तीन या पांच स्थानीय पत्रकार शामिल रहे. जीत और हार का फैसला पत्रकारों के बहुमत की राय के आधार पर तय किया गया. वहीं पैनल में किसी सीट पर राय पूरी तरह से बंटी हुई रही तो उसे कड़ी टक्कर की श्रेणी में रखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget