एक्सप्लोरर

MP में भीषण गर्मी के चलते हर घर में बढ़ी बिजली की खपत, कंपनी ने बताया कैसे कम करें इलेक्ट्रिसिटी बिल?

MP News: बिजली कंपनी के अनुसार गर्मियों के दौरान एयर कंडीशनर के लगातार चलने के कारण बिजली का बिल चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन एसी का समझदारी से उपयोग करने पर इसे कम कर सकते हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा 40 डिग्री या उससे पार चल रहा है. बिजली से राहत पाने के लिए लोग दिन भर अपने घरों में कैद हैं, तो सड़कें भी सुनसान है. घरों में बिजली से राहत पाने के लिए घरों में 24 घंटे ही एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं, जिसके चलते घरों में बिजली की खपत भी बढ़ गई है. इधर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भी बार-बार एडवाइजरी जारी कर लोगों को बिजली की खपत कम करने के उपाय बता रही है.
 
बता दें इन दिनों मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24 और 25 मई को पूरा एमपी लू की चपेट में रहेगा. मौसम विभाग ने आगामी 24 मई को प्रदेश के 46 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. इसमें सात जिलों में भीषण लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

इधर स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को बहुत जरुरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है. भीषण गर्मी के चलते लोग दिन भर ही अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं. जबकि शाम के समय ही अपने जरुरी कामकाज निपटाने के लिए घरों से निकल रहे हैं. गर्मी से बचाव के लिए लोग दिन भर अपने घरों में एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं. 

बिजली की खपत में इजाफा
घरों में 24 घंटे ही एसी, पंखे और कूलरों के उपयोग के चलते बिजली की खपत में इजाफा हो गया है. सामान्य महीनों की तुलना में घरों में 20 फीसदी तक बिजली की खपत बढ़ गई है. लगातार भार बढऩे की वजह से बिजली कंपनी की मशीनों पर भी दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में बिजली कंपनी प्रदेश के अधिकांश शहरों में कुछ मिनटों की ट्रिपिंग कर रही है.
 
एसी को 27 डिग्री पर सेट करें
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार गर्मियों के दौरान एयर कंडीशनर के लगातार चलने के कारण बिजली का बिल चिंता का एक बढ़ा कारण है, लेकिन एयर कंडीशनर का समझदारी से उपयोग करके आप इसे काफी हद तक कम कर सकते हैं. विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा जारी सुझावों में सबसे महत्वपूर्ण है कि एसी को ऊंचे, लेकिन आरामदायक तापमान पर चलाना चाहिए. विभिन्न एजेंसियों के शोधों से साबित हुआ है कि एसी के तापमान को 27 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने से बिजली के बिल को 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. 

दरसअल कमरे को तुरंत ठंडा करने के लिए तापमान को 18 डिग्री तक कम करना एक आम गलतफहमी है, जबकि 27 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में लगने वाला समय वही रहता है. चाहे आप एसी का तापमान 18 या 27 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें, लेकिन जब आप कम तापमान सेट करते हैं तो कमरे के तापमान को कम करने के लिए कंप्रेसर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. इसके परिणामस्वरूप अधिक बिल आता है. यहां तक कि अगर आप थर्मोस्टेट को 18 डिग्री पर सेट करने के बाद कुछ मिनटों के भीतर एसी बंद कर देते हैं, तो विभिन्न लीक के माध्यम से ठंडी हवा के फैलने से तापमान तेजी से बढ़ा जाएगा, जिससे आपका प्रयास व्यर्थ हो जाएगा.

सीलिंग फैन भी जरुर चलाएं
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप थर्मोस्टेट को 27 डिग्री सेल्सियस पर सेट करते हैं और टाइमर को दो घंटे के लिए सेट करते हैं और साथ में सीलिंग फैन चला देते हैं तो यह आमतौर पर अच्छी नींद के लिए आरामदायक तापमान बनाए रखता है. इसलिए समझदारी से काम लेते हुए एसी को 27 डिग्री पर सेट करें. सीलिंग फैन एक या दो पाइंट पर जरूर चलाएं, ऐसा करने से बिजली बिल में कमी आ सकती है.

'चिंता न करें, सभी छात्र सुरक्षित हैं, मैं...', किर्गिस्तान में फंसे एमपी के छात्रों से सीएम मोहन ने वीडियो कॉल पर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget