एक्सप्लोरर

'चिंता न करें, सभी छात्र सुरक्षित हैं, मैं...', किर्गिस्तान में फंसे एमपी के छात्रों से सीएम मोहन ने वीडियो कॉल पर की बात

Kyrgyzstan Violence: किर्गिस्तान में छात्रों के दो गुटों में हिंसा के बाद वहां फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उन्हें मदद का भरोसा दिया.

Kyrgyzstan Violence: किर्गिस्तान में स्टूडेंट के दो गुटों के बीच हुई हिंसा ने बड़ा रूप धारण कर लिया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश के भी कई विद्यार्थी वहां फंस गए हैं. जब उनसे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है.  विद्यार्थियों का कहना है कि वह हॉस्टल में फंसे हुए हैं और उन्हें तुरंत निकाला जाना चाहिए.

सीएम मोहन ने किर्गिस्तान में पढ़ रहे छात्रों से की बात
सीएम मोहन यादव ने किर्गिस्तान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनका हाल जाना. छात्रों से बातचीत के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, किर्गिस्तान में देश के हजारों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जिसमें हमारे मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राएं भी हैं. संतोष की बात है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं. मैं सतत भारत सरकार के संपर्क में हूं, किर्गिस्तान में स्थिति नियंत्रण में है. अभिभावकों से आग्रह है कि आप भी चिंता न करें.भारत सरकार के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी के नेतृत्व में हम अपने सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लायेंगे.''

किर्गिस्तान में किर्गी और मिस्र के विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर हिंसा शुरू हुई थी जो कि धीरे-धीरे किर्गिस्तान के कई इलाकों में विद्यार्थियों के बीच फैल गई. इस दौरान किर्गिस्तान में भारत-पाकिस्तान के विद्यार्थियों को भी निशाना बनाए जाने लगा. मध्य प्रदेश के उज्जैन के भी कई विद्यार्थी किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों से बातचीत की. विद्यार्थियों ने गुहार लगाई कि उन्हें शीघ्र ही किर्गिस्तान से निकाला जाना चाहिए.

उज्जैन के छात्र रवि सराठे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें हॉस्टल में ही रहने की हिदायत दी गई है. हॉस्टल से बाहर जाने की फिलहाल अनुमति नहीं है. हॉस्टल को सिक्योरिटी ने घेर रखा है. हॉस्टल के अंदर विद्यार्थी सुरक्षित हैं. हालांकि इस घटना से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. रवि ने भी प्रदेश और देश की सरकार से उन्हें शीघ्र ही किर्गिस्तान से निकलने की गुहार लगाई है. रवि ने बताया कि फिलहाल ताजा हिंसा की कोई खबरें उन तक नहीं पहुंच पा रही है, मगर जिस प्रकार से हॉस्टल में रहने की हिदायत दी गई है, उससे स्पष्ट है  कि बाहर जाना सुरक्षित नहीं है.

बड़ी संख्या में मेडिकल स्टूडेंट जाते हैं किर्गिस्तान

रवि ने बताया कि किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करना काफी सस्ता है. दूसरे देशों के मुकाबले यहां आधे खर्च में ही मेडिकल की पढ़ाई हो जाती है. वह भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. जिन विद्यार्थियों को विदेश से एमबीबीएस करना होती है वह किर्गिस्तान को अपने पहले नंबर पर रखते हैं. रवि ने बताया कि यदि आने-जाने की फ्लाइट के साथ सभी खर्च को जोड़ दिया जाए तो 40 लाख रुपए में 5-6 साल का कोर्स पूरा हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget