एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनाव से पहले बीजेपी ने बदली चाल? भोपाल में 'वांटेड करप्शन नाथ', पोस्टर्स देख भड़के कांग्रेसी

Kamal Nath Posters in Bhopal: मनीषा मार्केट में लगे इन पोस्टरों पर कमलनाथ के फोटो के साथ क्यूआर कोड छपा है. इन पोस्टरों पर 'करप्शन नाथ' लिखा दिखाई दे रहा है. कांग्रेस ने इसे बीजेपी की चाल बताया है.

MP Assembly Elections 2023: जैसे-जैसे मध्य प्रदेश के चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे राज्य की राजनीति अमर्यादित होती जा रही है. अब तक एमपी की राजनीति में अमर्यादित शब्दों की ही एंट्री हुई थी, लेकिन अब पोस्टर वॉर ने भी अपनी जगह बना ली है. राजधानी भोपाल के मनीषा मार्केट में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के आपत्तिजनक पोस्टर लगे हुए हैं.

बता दें मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अब महज पांच महीने का समय ही बचा है. चुनावों के नजदीक आते ही अब मध्य प्रदेश की राजनीति में तेजी से उबाल आने लगा है, जहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) के बड़े नेताओं का आगमन एमपी में हो रहा है तो अब वहीं यहां की गरमाती जा रही है. चुनावी समय में राजनीति का ऐसा ही उदाहरण राजधानी भोपाल में देखने को मिल रहा है.

मनीषा मार्केट में लगे पोस्टर
राजधानी भोपाल के मनीषा मार्केट क्षेत्र में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों पर कमलनाथ के फोटो के साथ क्यूआर कोड भी छपा है. इन पोस्टरों पर 'करप्शन नाथ' लिखा दिखाई दे रहा है. मनीषा मार्केट क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के फोटो सहित एक दर्जन से अधिक पोस्टर लगे हुए हैं. इन पोस्टरों में कुछ पर वांटेड करप्शन नाथ लिखा हुआ है, जबकि कुछ पर वांछित नाथ सहित क्यूआर कोड लगाया गया है. साथ ही ये लिखा गया है कि कांड जानने के लिए इस कोड को स्कैन करें. 

कांग्रेस का आरोप- 'बीजेपी की है चाल'
कमलनाथ के इन पोस्टरों को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इसे बीजेपी की चाल बताया है. कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि इस पोस्टर अभियान कि हमें चिंता नहीं है, क्योंकि कमलनाथ जनता के दिलों में हैं. बीजेपी मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के कृत्य कर रही है. यदि बीजेपी डर्टी पॉलिटिक्स पर आई तो हमारे पास भी भ्रष्टाचार के प्रमाणिक तथ्य हैं. 

कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा- 'आदरणीय कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगवाकर भाजपा ने दिखा दिया है कि वह राजनीति के कितने भी निचले स्तर पर जा सकती है, जिस व्यक्ति ने पिछले 44 साल से अपने खून पसीने से मध्य प्रदेश की माटी की सेवा की है और रात दिन प्रदेश के नव निर्माण के लिए तपस्या की है, उसकी छवि बिगाडऩे की कोशिश मध्य प्रदेश की अस्मिता पर हमला है.'

यह भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget