एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: कमलनाथ के घर के बाहर हुए बवाल पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, कहा- 'कांग्रेस नेता अगर ऐसा काम करेंगे, तो...'

MP Elections: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही कहा है कि हमने दो से चार करोड़ रुपये खर्च किये हैं, लेकिन फिर भी पार्टी में हममे से कितनों को टिकट नहीं दिया है.

MP Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) अपने बयानों से तो जानें ही जाते हैं, लेकिन बीच-बीच में वो कांग्रेस पर भी हमलावर होते रहते हैं. इस बार कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर आ गए हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं के विरोध को लेकर बड़ा बयान दिया है.

दरअसल, कमलनाथ के घर के बाहर आत्मदाह करने वाले कार्यकर्ताओ को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मुझे जो जानकारी मिली है उससे पता चलता है कि, कमलनाथ ने टिकट के पैसे लिए हैं. आपको बता दें कि, बड़नगर में कांग्रेस नेता मुरली मोरवाल के टिकट काटे जाने और उनके समर्थकों द्वारा कमलनाथ के बंगले के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया गया. इसको लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही कहा है कि, हमने दो से चार करोड़ रुपये खर्च किये हैं, लेकिन पार्टी में कितनों को टिकट नहीं मिला है. यदि कांग्रेस के नेता ही ऐसा काम कर रहे हैं तो मैं समझता हूं कि, यह कैसी पार्टी है इसे प्रदेश की जनता को समझना चाहिए.

पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं कैलाश विजयवर्गीय
ऐसा नहीं है कि, कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ को लेकर यह बयान पहली बार दिया है. इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कई बार आ चुके हैं. इसके अलावा कांग्रेस के बड़े नेताओं जैसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विवेक तंखा सहित कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी, सोनिया गांधी भी कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर आते रहे हैं. आपको बता दें कि, कैलाश विजयवर्गीय इस समय मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी उतारे गए हैं. 

वह इंदौर की विधानसभा एक से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस के मौजूदा विधायक और विधानसभा एक में उनके प्रत्यक्ष संजय शुक्ला कांग्रेस से उम्मीदवार हैं. मध्य प्रदेश में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और दोनों ही दल दम खम के साथ मैदान में उतरे हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में लड़की का पब्लिक स्टंट कर रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget