एक्सप्लोरर

MP Election 2023: जीपीएस से होगी मतदान दल के गाड़ियों की निगरानी, इमरजेंसी सेवाओं के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग अलर्ट है. चुनाव आयोग मतदान दलों के सभी वाहनों की निगरानी जीपीएस सिस्टम से करेगा. मतदान कराने के लिए मतदान दल आज रवाना होंगे.

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की 230 विधानसभाओं के लिए होने जा रही वोटिंग के लिए आज मतदान दल रवाना होंगे. 230 विधानसभाओं के लिए  प्रदेश भर में 65 हजार 523 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इन बूथों के लिए मतदान दल रवाना होंगे. चुनाव आयोग मतदान दलों के सभी वाहनों की निगरानी जीपीएस सिस्टम से करेगा.

बता दें प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कल 17 नवंबर को मतदान होना है. मतदान की प्रक्रिया कल सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी.मतदान कराने के लिए मतदान दल आज रवाना होंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में टीम तैनात की गई है, जो हर जिले से मतदान दलों के रवाना होने की रिपोर्ट लेगी. सीईओ अनुपम राजन के अनुसार प्रदेश में 64 हजार 523 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन पर मतदान होना है. सीईओ अनुपम राजन के अनुसार प्रदेश भर में 38 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों की सीसीटीवी और वेब कास्टिंग से निगरानी की जाएगी.

इधर मतदान दलों को ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है. निर्वाचन कार्यालय में मौजूद टीम इन वाहनों की लगातार निगरानी करेगी. वहीं मतदान टीम में शामिल माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों की टीमों को अलर्ट रहने और चुनाव के दौरान संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा गया है. चुनाव आयोग ने प्रदेश में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य संसाधनों से किए गए जाने वाले बल्क एसएमएस को बैन कर दिया है. इसके चलते दो दिन तक सामान्य एसएमएस ही किए जा सकेंगे.

निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान के एक दिन पहले सेक्टर अफसरों को भी क्षेत्र के नियम मतदान केन्द्र पर ही रात बिताना होगी. सेक्टर ऑफिसर, जिनके वाहन में रिजर्व ईवीएम रखी रहेंगी, उनमें भी जीपीएस रहेगा. प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर के साथ डॉक्टर भी रहेगा. ऐसे डॉक्टरों को मतदान की सुविधा देने के लिए ईडीसी जारी किए गए हैं. 

डाउनलोड किया मतदान एप

चुनाव आयोग ने मतदान की गतिविधियों को दो-दो घंटे की जानकारी भेजने के लिए मत प्रतिशत एप पीठासीन, सेक्टर और रिटर्निंग अधिकारियों से डाउनलोड कराया है. पीठासीन अधिकारी मतदान दलों के रवाना होने से लेकर वहां पहुंचने, मतदान कराने, मतदान केंद्र से मतदान सामग्री जमा करने वाले स्थल तक आने और मतदान सामग्री जमा करने तक की पूरी जानकारी एप पर डाउनलोड करेंगे. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को होने जा रही मतदान प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग खासा अलर्ट है.

इस बार आकस्मिक सेवाओं के लिए एक एयर एंबुलेंस और दो हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था की गई है. एक हेलीकॉप्टर राजधानी भोपाल जबकि दूसरा जबलपुर में मौजूद रहेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के सुचारू संचालन के एक एक एयर एम्बुलेंस और 2 हेलीकॉप्टर 16 एवं 17 नवम्बर को आकस्मिक सेवाओं के लिए तैनात रहेंगे.

एयर एंबुलेंस और दो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि एक एयर एम्बुलेंस मतदान दिवस से पहले 16 नवम्बर को सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक गोंदिया महाराष्ट्र में तथा इसके पश्चात गोंदिया से रवाना होकर 17 नवम्बर मतदान सम्पन्न होने तक जबलपुर में उपलब्ध रहेंगी. इसके बाद यह एयर एम्बुलेंस गोंदिया के लिए रवाना हो जाएगी. इसी प्रकार एक हेलीकॉप्टर 16 एवं 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होने तक बालाघाट में रखा जाएगा एवं एक अन्य हेलीकॉप्टर भोपाल में पूरे समय उपलब्ध रहेगा.

एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर का उपयोग आवश्यकता होने पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक सेवाओं के लिये किया जाएगा. विमानन संचालनालय ने कलेक्टर बालाघाट, जबलपुर, भोपाल एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर गोंदिया को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देशित किया है. निर्वाचन अधिकारी राजन ने मतदान केन्द्रों पर मेडिकल किट भी उपलब्ध रहे यह भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी के 90 पोलिंग बूथों की महिलाकर्मियों के हाथ में होगी कमान, माइक्रो आर्ब्जवर भी रखेंगे नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget