एक्सप्लोरर

MP Elections: BJP के घोषणा पत्र के लिए कवायद, जनता से मांगे जाएंगे सुझाव, कार्यालय पर लगाई जाएगी पेटी

MP Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के हर जिले में जाकर जनता से राय लेकर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. 18 अगस्त को संभाग स्तर की घोषणा समिति की बैठक बीजेपी कार्यालय, इंदौर पर आयोजित हो चुकी है.

MP BJP Manifesto: मध्य प्रदेश में दिसंबर के आखिर में चुनाव होना है और इससे पहले बीजेपी जनता का मन टटोलना चाहती है. इसलिएजनता के बीच जाकर पार्टी सारे सुझाव इकट्ठे करने में लगी है. बता दें, घोषणा पत्र को लेकर अब बीजेपी ने कवायद शुरू कर दी है और इसी सिलसिले में इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि जनता से राय लेने के लिए उन्होंने राजवाड़ा और बीजेपी कार्यालय पर सुझाव पेटी रखने का फैसला किया है.

भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि घोषणा पत्र एक राजनैतिक पार्टी का आइना होता है. प्रत्येक राजनैतिक दल अपना-अपना घोषणा पत्र जनता के सामने प्रस्तुत कर जनता का विश्वास अर्जित करने का प्रयास करते हैं. लेकिन यह घोषणा पत्र भारतीय जनता पार्टी का वचन पत्र है. यह वचन पत्र जनता और बीजेपी के बीच विश्वास का वचन है.

घोषणा पत्र में शामिल होगी जनता की राय
इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के हर जिले में जाकर जनता से राय लेकर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. 18 अगस्त को संभाग स्तर की घोषणा समिति की बैठक बीजेपी कार्यालय, इंदौर पर आयोजित हो चुकी है. इस मामले में 1 सितंबर को जाल सभागृह, इंदौर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसके अलावा, आम जनता की राय भी घोषणा पत्र में शामिल हो इसके लिए राजवाड़ा और बीजेपी कार्यालय पर पेटियां रखकर आम जनता की राय लेने का कार्य भी किया जायेगा, ताकि जनता की राय को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके.

जानकारी के लिए बता दें, इस बार यह खबर आई है कि बीजेपी का घोषणा पत्र नेताओं के साथ रिटायर्ड अधिकारी भी मिलकर बनाएंगे. राजनीतिक दल जब घोषणापत्र बनाते हैं तो इसमें सेवानिवृत्त अधिकारी को भी शामिल किया जाता है. इसमें पार्टियां इस बात का ध्यान रखती हैं कि रिटायर्ड अधिकारी उनकी विचारधारा का है या नहीं. इसके बाद अफसर की देखरेख में योजनाएं बनाई जाती हैं. 

यह भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: शिवराज कैबिनेट विस्तार पर कमलनाथ-दिग्विजय सिंह का तंज, बोले- 'ये भ्रष्टाचार का विस्तार है...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget