एक्सप्लोरर

Exclusive: एबीपी न्यूज़ से बोले शिवराज सिंह चौहान, 'ये डबल इंजन की सरकार की जीत, मिलकर लड़ा चुनाव'

Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जीत के बाद कहा है कि पूरा एमपी हमारा परिवार है. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया.

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में मिली भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी गदगद हैं. वहीं इस जीत का श्रेय उन्होंने डबल इंजन की सरकार को दिया है. साथ ही सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है. इसका अलावा उनका मानना है कि लाडली बहना योजना इस चुनाव में काफी असरदार रही. इसके अलावा उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ये डबल इंजन की जीत है. सरकार के विकास की नीति जीत है. लाडली बहना योजना की जीत है, जनता के अटल विश्वास की जीत है. किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों, भांजा-भांजियों की जीत है." 

'डबल इंजन की सरकार का चमत्कार'
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताता हूं उन्होंने अथक प्रयास किया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने चमत्कार किया है, पीएम मोदी को प्रणाम करता हूं. अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं. हमारे सारे नेताओं ने मिलकर चुनाव लड़ा.

'पूरा एमपी हमारा परिवार'
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कमलनाथ को जनता ने मौका क्यों नहीं दिया. सच्चे मन से जनता की सेवा करो तो सेवा असर करती है. पूरा एमपी हमारा परिवार है. नेता और जनता नहीं, पूरा प्रदेश परिवार हो गया. मैं अपनी देवीतूल्य बहनों का आभारी हूं. स्नेह से आशीर्वाद देती थीं. न केवल आशीर्वाद देती थीं बल्कि भावुक हो जाती थी. भांजे-भांजियों का प्रेम मिला ये उनके इस प्रेस की जीत है."

प्रचंड जीत से बीजेपी में जश्न
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है. इस बार प्रदेश में 2533 प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी सियासी तकदीर आजमा रहे थे. बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करते हुए 154 सीटों पर जीत कामयाबी का झंडा फहराया, जबकि 9 सीटों पर आगे है. प्रदेश में मुख्य विपक्षी कांग्रेस महज 59 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है, और 7 सीटों पर आगे है. एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है. बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. 

ये भी पढ़ें: MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश के गृृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की दतिया सीट से करारी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget