एक्सप्लोरर

MP Election Voting: सीहोर BJP प्रत्याशी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- 'सुदेश राय के लोगों ने मतदाताओं को बांटे पैसे'

MP Election 2023: कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने कहा कि सीहोर से बीजेपी प्रत्याशी सुदेश राय के लोग रात में वार्ड-13 में पैसे बांट रहे थे. बीजेपी खरीदने और बेचने से आगे नहीं सोच सकती है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. मतदान प्रक्रिया के बीच भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया है कि सीहोर (Sehore) से बीजेपी प्रत्याशी सुदेश राय द्वारा मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं. कांग्रेस ने रुपये गिनते हुए एक महिला का वीडियो भी शेयर किया है. बता दें कि सीहोर से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में विधायक सुदेश राय मैदान में हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से चार बार के विधायक रहे रमेश सक्सेना के बेटे प्रत्याशी बनाए गए हैं, तो बहुजन समाज पार्टी भी पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ रही है.

बसपा ने वनविभाग की नौकरी छोड़कर आए कमलेश दोहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के लिए भरपूर प्रयास किए हैं. साथ ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए हैं. दरअसल, कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर एक वीडियो ट्वीट कर कहा,'सीहोर से बीजेपी प्रत्याशी सुदेश राय के लोग रात में वार्ड-13 में पैसे बांट रहे थे. बीजेपी खरीदने और बेचने से आगे नहीं सोच सकती है.'

पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने भी किया तंज
इधर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने भी ट्वीट कर लिखा, 'सीहोर में विधायक सुदेश राय पैसों से भरे मत पत्र के लिफाफे घर-घर बांट रहे हैं. प्रशासन मौन, इलेक्शन कमीशन मौन, ये कैसा लोकतंत्र है? कुछ कार्रवाई होगी इस पर? बता दें कि कांग्रेस नेता पीयूष बबेले और पूर्व विधायक रमेश सक्सेना द्वारा जो वीडियो ट्वीट किया गया है, उसमें एक महिला लिफाफे से पैसे निकालकर गिनती नजर आ रही है, जबकि लिफाफे से मतदान की पर्ची भी निकली है. इस लिफाफे पर सुदेश राय का फोटो चस्पा है. वहीं नोट की गिनती जो महिला कर रही है उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के इस पोलिंग बूथ पर गाड़ियों से पहुंचना मुश्किल, खच्चर पहुंचा रहे मतदान सामग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget