एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सोशल मीडिया के सहारे मिशन 2023 फतह करने निकली BJP की उम्मीदों को सीहोर में झटका, जानिए कैसे

बुदनी विधायक के इर्द गिर्द भी नहीं हैं इछावर, आष्टा और सीहोर विधायक. बीजेपी आलाकमान की हिदायत बेअसर है. सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज के 48 लाख फालोअर्स हैं जबकि तीनों ही विधायक हजारों में सिमटे हैं.

MP Assembly Election 2023: साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी आलाकमान फूंक-फूंककर कदम रख रहा है. मिशन 2023 की तैयारी में जुटी बीजेपी किसी तरह की गलती नहीं करना चाहती. बीजेपी आलाकमान मैदानी दौड़ भाग से लेकर सोशल मीडिया को अहम मान रहा है. पार्टी के बड़े नेता मंत्री, विधायकों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की ताकीद कर रहे हैं. लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में ही आलाकमान के निर्देशों का असर नहीं हो रहा है.

विधायकों पर नहीं है आलाकमान की हिदायतों का असर

बीजेपी आलाकमान की मंशा और निर्देशों का असर मुख्यमंत्री के जिले सीहोर में विधायकों पर नहीं होता दिखा रहा है. बुदनी विधायक और सीएम शिवराज सिंह चौहान को छोड़ दें तो शेष सीहोर, इछावर और आष्टा के विधायक फॉलोअर्स के मामले में कुछ खास नहीं हैं. बुदनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान के वैरीफाई पेज फेसबुक पर 48 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि शेष तीनों विधायक फॉलोअर्स के मामले में हजारों पर ही सिमटकर रह गए हैं. सीहोर विधायक के फेसबुक पर चार पेज हैं. उनके क्रमशः चार हजार 780, दूसरे अकाउंट पर 20 हजार, 108, 3000 हजार फॉलोअर्स हैं. विधायक राय का ट्विटर पर भी अकाउंट है.

इछावर विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की बात करें तो उनका भी वैरीफाई पेज नहीं है. विधायक करण सिंह वर्मा के फेसबुक पर तीन अकाउंट हैं. इन अकाउंट में पांच हजार, चार हजार, छह हजार फॉलोअर्स हैं. विधायक वर्मा का ट्विटर पर अकाउंट नहीं है. आष्टा से विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय की बात करें तो उनके फेसबुक पर तीन पेज हैं जिनमें क्रमश: चार हजार 492, चार हजार 591 और 243 फॉलोअर्स हैं. आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय ने बीते दिनों अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वैकेंसी भी निकाली थी जिसमें उन्हें एक योग्य युवक की जरूरत थी जो उनका सोशल मीडिया का कामकाज संभाल सके.

MP Election 2023: दो विधानसभा सीटों वाले आगर जिले में क्यों होता है सबसे ज्यादा सियासी घमासान, जानिए

मिशन 2023 में जुटी BJP का सोशल मीडिया पर भरोसा

बीजेपी आलाकमान के एक फरमान ने पार्टी जिलाध्यक्ष की परेशानी बढा दी है. आलाकमान के फरमान के मुताबिक अब बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के फेसबुक पर एक लाख तो ट्विटर पर दस हजार फॉलोअर्स होना जरूरी है. गौरतलब है कि साल 2023 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. 2018 में हुई गलतियों को सुधारते हुए इस बार बीजेपी चौकन्ना है. मिशन 2023 में जुटी बीजेपी सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही विश्वास जता रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget