एक्सप्लोरर

MP Election 2023: दो विधानसभा सीटों वाले आगर जिले में क्यों होता है सबसे ज्यादा सियासी घमासान, जानिए

MP Assembly Election: 2 विधानसभा सीट होने के बावजूद राजनीतिक दलों को आगर मालवा से प्रत्याशी का चुनाव करने मेें काफी पसीने छूटते हैं. इसके पीछे एक टोटका हावी रहता है.

MP Assembly Election 2023: मिशन 2023 फतह करने में जुटी पार्टियों के लिए आगर मालवा का गणित काफी दिलचस्प है. मध्य प्रदेश के शाजापुर से अलग होकर जिला बने आगर मालवा में 2 विधानसभा सीटें हैं लेकिन राजनीतिक रस्साकशी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. आगर विधानसभा सीट पर एक अजीब टोटका हावी है. मान्यता है कि एक बार आगर से विजेता प्रत्याशी को दूसरी बार पराजय मिलती है. इसलिए राजनीतिक पार्टियों पर डर हमेशा बना रहता है. राजनीतिक पार्टियां लगातार उम्मीदवारों को बदलते रहती हैं. हालांकि इस बार का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. 

दिलचस्प है आगर मालवा का राजनीतिक गणित

सागर की सीमा राजस्थान, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, उज्जैन जिलों से लगी हुई है. आगर जिले की राजनीति भोपाल नहीं बल्कि दिल्ली से चलती है. जिला भले ही छोटा हो मगर यहां पर राजनीतिक कद किसी का छोटा नहीं है. यही वजह है कि कई बार विधानसभा चुनाव का टिकट भी दिल्ली से फाइनल हुआ है. राजनीति से जुड़े लोग बताते हैं कि आगर जिले की सीट पर लगातार प्रत्याशियों को बदलने का सिलसिला जारी रहता है. कहा जाता है कि दूसरी बार चुनाव लड़नेवाली प्रत्याशी की जीत की राह कठिन होती है. इसलिए राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रत्याशी बदलती रहती हैं. वैसे आगर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है मगर उपचुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े ने जीत दर्ज कराई है.

Jabalpur News: गुरुनानक जयंती से पहले जबलपुर सिख समाज का नगर संकीर्तन जुलूस, दिखा आस्था और शौर्य का प्रदर्शन

दूसरी बार चुनाव में प्रत्याशी को नहीं मिलती जीत

विधानसभा चुनाव 2018 में विपिन वानखेड़े मनोहर ऊंठवाल से 2490 मतों से हार गए थे. साल 2020 में हुए उपचुनाव में मनोज ऊंठवाल को कांग्रेस के विपिन वानखेड़े ने हराकर जीत हासिल की है. विधायक विपिन वानखेड़े इस बार भी आगर सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उन्हें कांग्रेस अपनी ओर से प्रत्याशी बनाएगी जबकि बीजेपी से पूर्व विधायक रेखा रत्नाकर और मनोज ऊंठवाल को मैदान में उतारा जा सकता है. इसके अलावा पूर्व विधायक लालजी राम और गोपाल परमार भी बीजेपी की ओर से दावेदार हैं.

आगर जिले के सुसनेर विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. साल 2018 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह राणा ने 75804 मत हासिल कर कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह परिहार को 27062 मतों से हराकर विजेता बने थे. चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे. बाद में विधायक विक्रम सिंह राणा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस बार बीजेपी विक्रम सिंह राणा पर दांव लगा सकती है. विधायक विक्रम सिंह राणा के सामने एक बार फिर कांग्रेस महेंद्र सिंह परिहार को मैदान में उतार सकती है. विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस के बागी को एक तरफा वोट मिले थे, इसलिए इस बार बीजेपी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी.

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget