एक्सप्लोरर

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी का एमपी की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान, जनता से किया जातीय गणना कराने का बड़ा वादा

Samajwadi Party in MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में सपा ने नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इनमें निवारी और छतरपुर की दो सीटें और दतिया और सीधी जिले की दो सीटें भी शामिल हैं.

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को अपने पक्के वादों (घोषणापत्र) का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं हो पाने के कारण सपा मध्य प्रदेश की 10-12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने पर विचार कर रही है. सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक बयान में बताया कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘पक्के वादे’ जारी कर दिये हैं. उन्होंने कहा कि, यह चुनाव घोषणापत्र नहीं है बल्कि वादों की सूची है. पार्टी प्रत्याशियों की जीत के बाद सपा प्राथमिकता के आधार पर उन वादों पर अमल कराने को प्रतिबद्ध रहेगी.

वहीं इस सवाल पर कि क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के तहत कांग्रेस से तालमेल की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं. इस पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि, इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिये है और राज्य विधानसभा चुनावों में इस पर अमल करने में दिक्कत हो रही है. चूंकि, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये हैं, इसलिए सपा भी अब 10-12 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने पर विचार कर रही है.

पिछड़ों को मिलेगा 27 प्रतिशत आरक्षण
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अपना प्रभाव रखने वाली सपा ने राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित भी कर दिए हैं. इनमें निवारी और छतरपुर की दो सीटें तथा दतिया और सीधी जिले की दो सीटें भी शामिल हैं. राजेन्द्र चौधरी ने आगे कहा कि, सपा ने आज मध्य प्रदेश की जनता से ‘पक्का वादा’ किया है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) एवं आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा. जाति जनगणना होगी और सभी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी. पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की जाएगी.

पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल
राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी पिछली सरकार के दौरान शुरू की गयी '1090 सेवा' की तर्ज पर एक तुरंत प्रतिक्रिया तंत्र बनाने, मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार की गारंटी देने आदि के वादे भी किये हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिये आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना तीन दिसम्बर को की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस बदल सकती है कई उम्मीदवार? जानें- क्यों उठ रहा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget