एक्सप्लोरर

MP Election 2023: प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, 'जीएसटी और नोटबंदी से छोटे व्यापारियों पर संकट, एलपीजी सिलेंडर की कीमत तो...'

MP Election 2023 News: केंद्र पर हमला करते हुए प्रियंका ने आरोप लगाया 'सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को मुफ्त में उद्योगपतियों को दिया जा रहा है, चाहे वह भेल, रेलवे, हवाई अड्डे आदि ही क्यों न हों'

MP Election 2023: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों तथा अन्य नागरिकों को गंभीर रूप से परेशान किया है, इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिये होने वाले मतदान से पहले लोगों से उनकी पार्टी के वादों और उनके कार्यान्वयन के बारे में जागरूकता का स्तर बढ़ाने का आग्रह किया. मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले के कुक्षी शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी इकाइयों (पीएसयू) के निजीकरण समेत सरकार की आर्थिक नीतियों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की.

उन्होंने कहा, ‘‘(केंद्र) सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बंद कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप भयंकर बेरोजगारी हुई है. इसके बाद उन्होंने नोटबंदी लागू किया और फिर जीएसटी थोप दिया. जीएसटी ने छोटे व्यापारियों सहित सभी को परेशान किया है, जिसके कारण महंगाई बढ़ी है.'

उन्होंने दावा किया, 'जीएसटी हर चीज पर लागू है जिसके कारण छोटे व्यापारियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके कारण भारी महंगाई और बेरोजगारी हुई है. लोगों को हर चीज पर जीएसटी देना पड़ता है, यहां तक कि त्योहारों के दौरान छोटी-छोटी चीजों पर भी.’’

केंद्र पर हमला करते हुए, प्रियंका ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को मुफ्त में उद्योगपतियों को दिया जा रहा है, चाहे वह भेल, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह आदि ही क्यों न हों, इस कार्रवाई से देश में बेरोजगारी पैदा हो रही है.प्याज की बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करते हुए, कांग्रेस नेता ने भीड़ से कहा कि एक समय प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी मजाक उड़ाते थे कि (बल्लेबाजी के दिग्गज) सचिन (तेंदुलकर) पहले शतक बनाएंगे या प्याज (100 रुपये प्रति किलोग्राम का). उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘अब विराट (कोहली जिन्होंने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में शतक बनाया था) और प्याज दोनों ने शतक बनाए हैं. अब आपको क्या कहना है.'

प्रियंका ने सवाल किया कि सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों के कारण एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कम की हैं लेकिन पिछले कई सालों से सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने पहले ऐसा नहीं किया. उन्होंने पूछा, ''शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपने लंबे शासन के दौरान 22,000 से अधिक घोषणाएं की, लेकिन क्या उन्होंने उनमें से 22 को भी पूरा किया है.’’

कांग्रेस महासचिव ने लोगों से मतदान से पहले जागरूकता का स्तर बढ़ाने और स्वयं यह देखने को कहा कि क्या अन्य राज्यों में कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह, 500 रुपये में सिलेंडर और पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने जैसी चुनावी गारंटी लागू की है.

उन्होंने भीड़ से इन वादों के बारे में आश्वस्त होने के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देने के लिए कहा. मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget